मराठी

नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए। दिया और तूफ़ान : मानव जीवन का सत्य

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

दिया और तूफ़ान : मानव जीवन का सत्य

नीचे दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए:

दिया और तूफ़ान

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

दिया और तूफ़ान

मिट्टी से बना एक छोटा-सा दिया भी जब जलता है, तो अंधकार को दूर कर देता है। उसकी हल्की-सी रोशनी भी अंधेरी रात में दिशा दिखाने का काम करती है। जब तूफ़ान आता है, तब वही दिया आँधी से लड़ता हुआ डटा रहता है और प्रकाश फैलाता है। यही दिया हमें सिखाता है कि जीवन में चाहे कितनी ही कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, हमें साहस और दृढ़ता से उनका सामना करना चाहिए।

मानव जीवन भी एक दीपक की तरह है जो अंधकारमय परिस्थितियों से जूझकर आगे बढ़ता है। यदि वह हार मान ले तो प्रकाश समाप्त हो जाएगा, और जीवन निराशा में डूब जाएगा। लेकिन यदि इंसान हिम्मत रखे, तो वह हर कठिनाई को पार कर सफलता की ओर बढ़ सकता है।

इतिहास में भी अनेक उदाहरण हैं जैसे महाराणा प्रताप, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष किया और लक्ष्य प्राप्त किया। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और नेहरू जी ने भी देश के लिए कठिनाइयों का सामना किया।

दीया हमें यही सिखाता है कि छोटा होते हुए भी, वह अंधकार को चुनौती देता है। उसी तरह, हमें भी जीवन के तूफ़ानों से डरना नहीं चाहिए। निरंतर प्रयास, साहस और आत्मविश्वास से हम जीवन को प्रकाशमय बना सकते हैं।

दीया और तूफ़ान का यह संदेश है कि मनुष्य को सदैव कर्मपथ पर अग्रसर रहना चाहिए और अपने जीवन से संसार में उजाला फैलाना चाहिए।

shaalaa.com

Notes

  • आरंभ - 1 अंक
  • विषयवस्तु - 3 अंक
  • प्रस्तुति - 1 अंक
  • भाषा - 1 अंक
निबंध लेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2022-2023 (March) Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×