Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी यौगिक में हैलोजेन के आकलन के सिद्धांत की विवेचना कीजिए।
Advertisements
उत्तर
कार्बनिक यौगिक के ज्ञात भार को सधूम HNO3 तथा AgNO3 के कुछ क्रिस्टलों के साथ केरियस नली में लेते हैं। नली का ऊपरी सिरा बंद कर दिया जाता है। केरियस नली को विद्युत भट्टी में रखकर 180° - 200°C पर लगभग 3-4 घंटे गर्म करते हैं। यौगिक में उपस्थित हैलोजेन (Cl, Br, I), सिल्वर हैलाइड के अवक्षेप में बदल जाते हैं। सिल्वर हैलाइड के अवक्षेप को धोकर तथा सुखाकर तौल लेते हैं। इस प्रकार प्राप्त सिल्वर हैलाइड के अवक्षेप में बदल जाते हैं। सिल्वर हैलाइड के अवक्षेप को धोकर तथा सुखाकर तौल लेते हैं। इस प्रकार प्राप्त सिल्वर हैलाइड के भार से हैलोजेन की प्रतिशत मात्रा निम्नलिखित गणना की सहायता से ज्ञात कर लेते हैं-

केरियस विधि - हैलोजेन युक्त कार्बनिक यौगिक को सिल्वर नाइट्रेट की उपस्थिति में सधूम नाइट्रीक अम्ल के साथ गर्म किया जाता है।
अभिक्रियाएँ-
\[\ce{\text{हैलोजेनयुक्त कार्बनिक यौगिक} + HNO3 -> \underset{\text{हैलोजेन अम्ल}}{HX}}\] [X = Cl, Br, I]
\[\ce{HX + AgNO3 -> \underset{\text{सिल्वर हैलाइड}}{AgX\downarrow} + HNO3}\]
मान लिया कि m ग्राम पदार्थ से x ग्राम AgCl प्राप्त होता है।
(AgCl का अणुभार = 108 + 35.5 = 143.5)
∵ 143.5 ग्राम AgCl में क्लोरीन की मात्रा = 35.5 ग्राम
∴ x ग्राम AgCl में क्लोरीन की मात्रा = `35.5/143.5 xx "x"` ग्राम
∵ m ग्राम कार्बनिक यौगिक में क्लोरीन की मात्रा = `35.5/143.5 xx "x"` ग्राम
∴ 100 ग्राम कार्बनिक यौगिक में क्लोरीन की मात्रा = `(35.5 xx "x" xx 100)/(143.5 xx "m")` ग्राम
Cl की प्रतिशत मात्रा (%) = `35.5/143.5 xx ("AgBr" "का भार")/("कार्बनिक यौगिक का भार") xx 100"`
इसी प्रकार,
Br की प्रतिशत मात्रा (%) = `80/188 xx ("AgBr" "का भार")/("कार्बनिक यौगिक का भार") xx 100"`
I की प्रतिशत मात्रा (%) = `127/235 xx ("AgI" "का भार")/("कार्बनिक यौगिक का भार") xx 100"`
