Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी घर में 100 वॉट के 3 बल्ब प्रतिदिन 5 घण्टे उपयोग में लाए जाते हैं और 1.0 kW का विद्युत हीटर प्रतिदिन आधे घण्टे तक उपयोग किया जाता है। 30 दिन के एक महीने में कुल ऊर्जा की खपत तथा ₹ 3.60 प्रति kWh की दर से इस ऊर्जा के मूल्य का परिकलन कीजिए।
संख्यात्मक
Advertisements
उत्तर
दिया गया है: 100 W के 3 बल्ब
कुल पावर = 3 × 100 = 300 W = 0.3 kW
समय = 5 घंटे/दिन
हीटर की पावर = 1.0 kW
समय = 0.5 घंटे/दिन
दिन = 30
कीमत = ₹ 3.60 प्रति kWh
बल्ब द्वारा प्रतिदिन खर्च की गई ऊर्जा (E1) = 0.3 × 5
= 1.5 kWh
हीटर द्वारा प्रतिदिन खर्च की गई ऊर्जा (E2) = 1.0 × 0.5
= 0.5 kWh
प्रतिदिन खर्च की गई कुल ऊर्जा (E) = E1 + E2
= 1.5 + 0.5
= 2.0 kWh
30 दिनों में खर्च हुई ऊर्जा (Etotal) = 2.0 × 30
= 60 kWh
कीमत = 60 × 3.60
= 216
∴ 30 दिनों के एक महीने में कुल खर्च हुई ऊर्जा 60 kWh है, और इसकी कीमत ₹ 216 है।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) 31/4/1
