Advertisements
Advertisements
प्रश्न
कई लोग जंगल से इतनी दूर हो गए हैं कि अकसर आदिवासियों की ज़िंदगी नहीं समझते। कुछ तो उन्हें जंगली भी कह देते हैं। ऐसा कहना सही क्यों नहीं है?
Advertisements
उत्तर
‘जंगली’ एक अपमानजनक संबोधन है। प्रायः असभ्य लोगों को ‘जंगली’ से संबोधित किया जाता है। आदिवासियों की संस्कृति आम लोगों से बिल्कुल अलग तरह की होती है। दरअसल आदिवासी लोग असभ्य नहीं हैं बल्कि उनके रहन-सहन, खान-पान के तरीके हम लोगों से बिल्कुल अलग तरह के हैं। इसलिये उन्हें ‘जंगली’ कहना गलत है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
ठेकेदार ने सूर्यमणि के गाँव वालों को जंगल में जाने से रोका। सोचो क्यों?
क्या तुम्हारे आस-पास कोई ऐसी जगह है, जो तुम सोचते हो सभी के लिए होनी चाहिए पर वहाँ जाने से लोगों को रोका जाता है?
बुधियामाई ने कहा - जंगल तो हमारा ‘साँझा बैंक’ है - न तेरा, न मेरा। क्या कोई और ऐसी चीज़ है जो हम सबका साँझा खज़ाना है, कोई उसका ज़्यादा इस्तेमाल करे तो सभी को नुकसान होगा?
आदिवासी कैसे रहते हैं इस बारे में तुम क्या जानते हो? लिखो और चित्र बनाओ।
क्या तुम ऐसे किसी और व्यक्ति को जानते हो जो जंगलों के पेड़-पौधों के लिए काम करते हैं?
तुम्हारा अपना सपना क्या है? पूरा करने के लिए तुम क्या करोगे?
ओडिशा के एक स्कूल की दसवीं क्लास की लड़की सिकिया ने वहाँ के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उसका एक हिस्सा पढ़ो।

- नक्शा देखो और पहचानो कि नक्शे में क्या दिखाया गया है?
- तुमने सिकिया की चिट्ठी पढ़ी। नक्शे में देखो उड़ीसा कहाँ है?
- क्या उड़ीसा के किसी किनारे पर समुद्र है? समुद्र कैसे पहचाना?
- नक्शे में और कौन-कौन से ऐसे राज्य हैं, जिनके किसी किनारे पर समुद्र है?
- नक्शे में सूर्यमणि का राज्य झारखंड कहाँ है?
- नक्शे में जंगल कहाँ-कहाँ हैं? कैसे पहचानोगे?
- यह कैसे पहचाना, कहाँ ज़्यादा घने जंगल हैं और कहाँ कम घने जंगल हैं?
- नक्शे में कौन-सा राज्य है जहाँ सबसे ज़्यादा घने जंगल हैं?
- अगर कोई मध्य प्रदेश में है तो देश के सबसे ज़्यादा घने जंगल उसकी किस दिशा में होंगे? उन राज्यों के नाम लिखो।
नक्शे में मिज़ोरम और उसके आस-पास के राज्यों के नाम पढ़ो।
सूर्यमणि को जंगल से बहुत लगाव था। अपने शब्दों में समझाओ क्यों?
