मराठी

ग्लूकोस का एक जलीय विलयन 10% (w/w) है। विलयन की मोललता तथा विलयन में प्रत्येक घटक का मोल-अंश क्या है? यदि विलयन का घनत्व 1.2 g mL−1 हो तो विलयन की मोलरता क्या होगी?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

ग्लूकोस का एक जलीय विलयन 10% (w/w) है। विलयन की मोललता तथा विलयन में प्रत्येक घटक का मोल-अंश क्या है? यदि विलयन का घनत्व 1.2 g mL−1 हो तो विलयन की मोलरता क्या होगी?

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

10% (w/w) ग्लूकोस विलयन का तात्पर्य है कि 100 g ग्लूकोस विलयन में 10 g ग्लूकोस उपस्थित होगा।

जल का द्रव्यमान = 100 – 10 = 90 g = 0.09 kg

10 g ग्लूकोस = `10/180`mol = 0.0555 mol,

90 g H2O = `90/18` = 5 moles

विलयन का आयतन = `(100  "g")/(1.2  "g mL"^(-1))`

= 83.33 mL

= 0.0833 L

मोललता (m) = `"विलेय के मोलों की संख्या"/"विलायक का किलोग्राम में द्रव्यमान"`

= `(0.0555  "mol")/(0.09  "kg")`

= 0.617 m

x (ग्लूकोस) = `"विलेय के मोलों की संख्या"/"विलयन के मोलों की संख्या"`

= `0.0555/5.0555`

= 0.01

∴ x (H2O) = 1 − 0.01 = 0.99

मोलरता = `"विलेय के मोलों की संख्या"/"विलायक का किलोग्राम में द्रव्यमान"`

= `0.0555/0.0833`

= 0.67 M

shaalaa.com
विलयनों की सांद्रता को व्यक्त करना
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 1: विलयन - अभ्यास [पृष्ठ २७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rasayan Bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
पाठ 1 विलयन
अभ्यास | Q 1.5 | पृष्ठ २७

संबंधित प्रश्‍न

यदि 22 g बेन्जीन में 122 g कार्बन टेट्राक्लोराइड घुली हो तो बेन्जीन एवं कार्बन टेट्राक्लोराइड के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना कीजिए।


निम्नलिखित विलयन की मोलरता की गणना कीजिए –

30 g, \[\ce{Co(NO3)2 * 6H2O}\] 4.3 लीटर विलयन में घुला हुआ हो।


निम्न पद को परिभाषित कीजिए –

मोल-अंश


निम्न पद को परिभाषित कीजिए –

द्रव्यमान प्रतिशत


प्रयोगशाला कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला सांद्र नाइट्रिक अम्ल द्रव्यमान की दृष्टि से नाइट्रिक अम्ल का 68% जलीय विलयन है। यदि इस विलयन का घनत्व 1.504 g mL−1 हो तो अम्ल के इस नमूने की मोलरता क्या होगी?


द्रव्यमान की दृष्टि से 25% विलयन के 300 g एवं 40% के 400 g को आपस में मिलाने पर प्राप्त मिश्रण का द्रव्यमान प्रतिशत सांद्रण निकालिए।


222.6 g, एथिलीन ग्लाइकॉल, C2H4(OH)2 तथा 200 g जल को मिलाकर प्रतिहिम मिश्रण बनाया गया। विलयन की मोललता की गणना कीजिए। यदि विलयन का घनत्व 1.072 g mL−1 हो तो विलयन की मोलरता निकालिए।


यदि किसी झील के जल का घनत्व 1.25 g mL−1 है तथा उसमें 92 g Na+ आयन प्रति किलो जल में उपस्थित हैं, तो झील में Na+ आयन की मोललता ज्ञात कीजिए।


किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?

w/V (आयतन से भार प्रतिशत)


किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित पद को परिभाषित कीजिए। इसमें कौन-सा तरीका ताप पर निर्भर नहीं करता है तथा क्यों?

x (मात्रा अंश)


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×