मराठी

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए: 'पानी दे, गुड़धानी दे' −'काले मेघा पानी दे' पाठ के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए। - Hindi (Core)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए:

'पानी दे, गुड़धानी दे' -'काले मेघा पानी दे' पाठ के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए कि गुड़धानी क्या है और इसकी माँग भी क्‍यों की जा रही है?

लघु उत्तर
Advertisements

उत्तर

'काले मेघा पानी दे' पाठ के संदर्भ में, इंदर सेना पहले बादलों से पानी माँगती है और फिर गुड़धानी। गुड़धानी भोजन का प्रतीक है, जो गेहूँ या चने को भूनकर और पिघले हुए गुड़ में मिलाकर बनाई जाती है। यह समृद्धि और प्रसन्नता का प्रतीक भी है। वर्षा होने पर ही गेहूँ, चने, ईख आदि की बुवाई होगी और इनके उत्पादन के बाद गुड़धानी बनाई जा सकेगी।

दूसरे शब्दों में, यहाँ गुड़धानी भोजन का प्रतीक है। बादलों से भोजन माँगा जा रहा है, क्योंकि मनुष्य की मूल आवश्यकताओं में हवा के बाद जल और अन्न का स्थान होता है। गुड़धानी का एक और अर्थ प्रसन्नता से भी जोड़ा जा सकता है।

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2023-2024 (March) 2/1/1

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×