Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक हॉकी टीम मेंं 6 बचाव करने वाले 4 आक्रमक तथा एक गोलरक्षक ऐसे खिलाड़ी हैं। यादृच्छिक पद्धति से इनमेंं से एक खिलाड़ी का कप्तान के रूप मेंं चुनाव करना है। तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
बचाव करने वाले खिलाड़ी का कप्तान होना।
Advertisements
उत्तर
मानो, ‘11 खिलाड़ियों में से 1 कप्तान का चुनाव’ इस घटना का नमूना अवकाश ‘S’ है।
∴ S = {6 बचाव करने वाले, 4 आक्रमक, 1 गोलरक्षक}
∴ n(S) = 11
घटना A: बचाव करने वाले खिलाड़ी का कप्तान होना।
∴ B = {6 बचाव करने वाले खिलाड़ी}
∴ n(B) = 6
∴ P(B) = `("n"("B"))/("n"("S")) = 6/11`
∴ P(B) = `6/11`
∴ बचाव करने वाले खिलाड़ी कप्तान चुना जाए इसकी संभाव्यता `6/11` है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
अच्छी तरह से फेंटी गई 52 पत्तों में से एक पत्ता निकाला गया तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
इक्का मिलना।
जोसेफ ने एक थैली मेंं प्रत्येक कार्ड पर अंग्रेजी वर्णमाला का एक अक्षर इस प्रकार कुल 26 अक्षरों के कार्ड रखे हैं। उनमेंं से अक्षरों का एक कार्ड यादृच्छिक पद्धति से निकालना हो तो निकाले गए कार्ड का स्वर होने की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
एक पाँसे के छह पृष्ठभाग निम्न प्रकार से हैं।

यह पाँसा एक बार फेंकने पर दी गई घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
ऊपरी पृष्ठभाग पर ‘D’ मिलना।
किसी बक्से मेंं 30 टिकट हैं। प्रत्येक टिकट पर 1 से 30 मेंं से एक ही संख्या लिखी गई है। इसमेंं से कोई एक टिकट यादृच्छिक पद्धति से निकाला गया तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
टिकट पर पूर्ण वर्ग संख्या मिलने पर।
संयोग के खेल मेंं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 मेंं से किसी एक अंक पर तीर स्थिर होता है और यह समसंभाव्यता का फल है। तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

- वह तीर 8 अंक पर स्थिर होगा।
- वह तीर विषम अंक पर स्थिर होगा।
- तीर से दर्शाई गई संख्या 2 से बड़ी होगी।
- तीर से दर्शाई गई संख्या 9 से छोटी होगी।
प्रत्येक कार्डपर एक इस प्रकार ‘mathematics’ शब्द के अक्षरों को लिखकर वह कार्ड टेबल पर उलटकर रखा गया। इनमें से एक अक्षर उठाने पर उस अक्षर के ‘m’ होने की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
0, 1, 2, 3, 4 इन अंकों की सहायता से दो अंकोंवाली संख्या बनानी है। अंकों की पुनरावृत्ति की जा सकती हो तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
वह संख्या अभाज्य संख्या होगी।
किसी पाँसे के पृष्ठभाग पर 0, 1, 2, 3, 4, 5 यह अंक हैं। इस पाँसे को दो बार फेंकने पर ऊपरी पृष्ठभाग पर मिलने वाले अंकों का गुणनफल शून्य होने की संभाव्यता ज्ञात करें।
अच्छी तरह से फेंटी गई 52 पत्तों की ताश की गड्डी में से एक पत्ता निकाला गयां। निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात करने के लिए दी गई कृति पूर्ण करो:
घटना A: निकाला गया पत्ता इक्का हो।
घटना B: निकाला गया पत्ता हुकुम हो।
कृति:
नमूना अवकाश S हैं।
∴ n(S) = 52
घटना A: निकाला गया पत्ता इक्का हो।
∴ n(A) = `square`
P(A) = `square` .....(सूत्र)
∴ P(A) = `square/52`
∴ P(A) = `square/13`
घटना B: निकाला गया पत्ता हुकुम हो।
∴ n(B) = `square`
P(B) = `(n(B))/(n(S))`
∴ P(B) = `square/4`
एक सिक्का तथा एक पाँसा एक साथ उछाले गये, तो निम्न घटना की संभाव्यता ज्ञात कीजिये:
घटना B: पट तथा विषम संख्या मिलना।
