Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक दंड-आलेख में दंड ______ चौड़ाई वाले व एक-दूसरे से ______ दूरी पर, क्षैतिज ऊर्ध्वाधर खींचे जा सकते हैं।
Advertisements
उत्तर
एक दंड-आलेख में दंड समान चौड़ाई वाले व एक-दूसरे से समान दूरी पर, क्षैतिज ऊर्ध्वाधर खींचे जा सकते हैं।
स्पष्टीकरण -
बार ग्राफ में, एकरूपता और स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बार की चौड़ाई समान होती है। बार के बीच बराबर अंतराल श्रेणियों को स्पष्ट रूप से अलग करने में मदद करता है और डेटा की तुलना को आसान और सटीक बनाता है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी कॉलोनी में किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त निम्नलिखित आँकड़ों पर विचार कीजिए:
| पसंदीदा खेल | क्रिकेट | बास्केट बॉल | तैरना | हॉकी | खेलकूद |
| देखना | 1240 | 470 | 510 | 430 | 250 |
| भाग लेना | 620 | 320 | 320 | 250 | 105 |
- एक उपयुक्त स्केल चुनकर, एक दोहरा दंड आलेख खींचिए। इस दंड आलेख से आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं?
- कौन-सा खेल अधिक लोकप्रिय है?
- खेलों को देखना अधिक पसंद किया जाता है या उनमें भाग लेना?
इस अध्याय के प्रारंभ में दिए हुए विभिन्न नगरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमानों के आँकड़ों को लीजिए।
| नगरों के तापमान 20.6.2006 को | ||
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| अहमदाबाद | 38ºC | 29ºC |
| अमृतसर | 37ºC | 26ºC |
| बैंगलोर | 28ºC | 21ºC |
| चेन्नई | 36ºC | 27ºC |
| दिल्ली | 38ºC | 28ºC |
| जयपुर | 39ºC | 29ºC |
| जम्मू | 41ºC | 26ºC |
| मुंबई | 32ºC | 27ºC |
इन आँकड़ों का एक दोहरा दंड आलेख खींच कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
- दी हुई तिथि पर किस नगर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अन्तर सबसे अधिक है?
- कौन-सा नगर सबसे गर्म है और कौन-सा नगर सबसे ठंडा है?
- ऐसे दो नगरों के नाम लिखिए, जिनमें से एक का अधिकतम तापमान दूसरे के न्यूनतम तापमान से कम था।
- उस नगर का नाम लिखिए, जिसके न्यूनतम और अधिकतम तापमानों का अंतर सबसे कम है।
निम्न आलेख, किसी सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए पूर्वानुमानित तापमान तथा वास्तविक तापमान दर्शाता हैं:

- किस दिन पूर्वानुमानित तापमान व वास्तविक तापमान समान था?
- सप्ताह में पूर्वानुमानित अधिकतम तापमान क्या था?
- सप्ताह में वास्तविक न्यूनतम तापमान क्या था?
- किस दिन वास्तविक तापमान व पूर्वानुमानित तापमान में अंतर सर्वाधिक था?
एक डाकिया किसी नगर के पास ही स्थित एक उपनगर में एक व्यापारी को पार्सल पहुँचाने के लिए साइकिल पर जाता हैं। विभिन्न समयों पर नगर से उसकी दूरियाँ निम्न आलेख द्वारा दर्शाई गई हैं।

- x - अक्ष पर समय दर्शाने के लिए क्या पैमाना प्रयोग किया गया है?
- उसने पूरी यात्रा के लिए कितना समय लिया?
- व्यापारी के स्थान की नगर से दूरी कितनी हैं?
- क्या, डाकिया रास्ते में कहीं रुका? विवरण दीजिए।
- किस अंतराल में उसकी चाल सबसे अधिक थी?
निम्न आलेख में कौन-कौन से आलेख समय व तापमान के बीच संभव हैं? तर्क के साथ अपने उतर दीजिए।

खुद करो
किसी एक दिन किन्हीं भी तीन अलग -अलग शहरों को चुनो और टी.वी.या अख़बार से उनका तापमान रिकॉर्ड करो।
अब इस रिकॉर्ड से अपनी कॉपी में बार-चार्ट बनाओ और अपने दोस्तों से इस बारें में कुछ प्रश्न पूछो। देखो, क्या वे तुम्हारा चार्ट समझ पाए?
इस दंड आलेख को देखिए जो अज़ीज द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा में विभिन्न विषयों में प्राप्त किए गए अंकों को प्रदर्शित करता है:

अब निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए:
किस विषय में उसने ने न्यूनतम अंक प्राप्त किए?
एक दंड-आलेख में दंडों की चौड़ाई असमान हो सकती है।
किसी नगर में भोजन पकाने के लिए विभिन्न प्रकार के ईंधनों का प्रयोग करने वाले घरों की संख्या (सौ घरों में से) निम्न दंड-आलेख द्वारा दर्शाई गई है।
दंड-आलेख पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
मापक (Scale): 1 इकाई लंबाई = 5 घर

- अधिकतम घरों में कौन-सा ईंधन प्रयोग होता है?
- कितने घर ईंधन के रूप में कोयला प्रयोग करते हैं?
- यदि नगर में कुल एक लाख घर हैं तो इस दंड-आलेख के आधार पर बिजली को ईंधन के रूप में उपयोग करने वाले घरों की संख्या का आकलन कीजिए।
एक विशेष वर्ष में किसी ग्राम पंचायत की विभिन्न स्रोतों से आय, निम्न तालिका में दी गई है –
| स्रोत | आय (रुपयों में) |
| स्थानीय करों से आय | 75000 |
| सरकार से प्राप्त अनुदान | 150000 |
| दान द्वारा | 25000 |
| अन्य साधनों से आय | 50000 |
उपयुक्त सूचना को निरूपित करने वाला एक दंड आलेख बनाइए।
