मराठी

दीवार पर घनाभ के आकार का एक लैंप लगा है जो कपड़े से बना है। यह ऊपर तथा नीचे से खुला है। लैंप के अंदर 7 cm व्यास वाला एक गोलाकार बल्ब है जो एक पतली छड़ी पर टिका है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दीवार पर घनाभ के आकार का एक लैंप लगा है जो कपड़े से बना है। यह ऊपर तथा नीचे से खुला है। लैंप के अंदर 7 cm व्यास वाला एक गोलाकार बल्ब है जो एक पतली छड़ी पर टिका है। (कार्य करते समय छड़ी को अनदेखा करें)

घनाभ की विमायें 24 cm × 12 cm × 17 cm है।

  1. बल्ब का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (1)
  2. यदि हर तरफ से कम से कम 1 cm जगह छोड़नी जरूरी हो तो बल्ब का अधिकतम व्यास क्‍या हो सकता है? (1)
    1. कपड़ा लगाते समय ऊपर तथा नीचे के किनारों पर 2 cm कपड़ा अंदर की तरफ मोड़ा गया है। प्रयुक्त कपड़े का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (2)
      अथवा
    2. लैंप के अंदर उपलब्ध रिक्त स्थान ज्ञात कीजिए। (2)
घटनेचा अभ्यास
Advertisements

उत्तर

(i) बल्ब का पृष्ठीय क्षेत्रफल = 4πr2

= `4 xx 22/7 xx 7/2 xx 7/2`   ...[d = 7]

= 22 × 7

= 154 cm2

(ii) आंतरिक माप 24 × 12 × 17

लंबाई = 24 – (1 cm + 1 cm) = 22 cm

चौड़ाई = 12 – (1 cm + 1 cm) = 10 cm

ऊंचाई = 17 – (1 cm + 1 cm) = 15 cm

अधिकतम व्यास = (22 cm, 10 cm, 15 cm) का न्यूनतम = 10 cm

(iii) (a) आवश्यक ऊँचाई = 17 cm + 2 cm + 2 cm = 21 cm

आवश्यक कपड़ा = 2(l + b) × h

चार दीवारों का क्षेत्रफल = 2(24 + 12) × 21

= 72 × 21

= 1512 cm2

अथवा

(iii) (b) उपलब्ध स्थान = l × b × h

आयतन  = 24 × 12 × 17

= 4896 cm3

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) Standard - 30/5/3
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×