Advertisements
Advertisements
प्रश्न
भारत में लोकतंत्र की सफलता के लिए किन बातों की आवश्यकता है?
संक्षेप में उत्तर लिखिए:
भारत में लोकतंत्र की सफलता के लिए किन बातों की आवश्यकता हैं?
थोडक्यात उत्तर
Advertisements
उत्तर १
भारत में लोकतंत्र की सफलता के लिए निम्नलिखित बातों की आवश्यकता है -
- लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया में सभी धार्मिक, वांशिक, भाषाई तथा जातीय वर्गों के लोगों को सहभागी होने का समान अवसर मिलना चाहिए।
- राजनीति का अपराधीकरण रोकने के लिए कठोर दंड देने वाला कानून और स्वतंत्र न्यायालय होना चाहिए।
- केवल प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं, अपितु सामाजिक एवं वैयक्तिक स्तर पर भी लोकतंत्र को सफल बनाने का प्रयास होना चाहिए।
- प्रशासनिक व्यवहार में सभी स्तरों के नागरिकों का सहभाग बढ़ाना चाहिए।
shaalaa.com
उत्तर २
भारत में लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक कारक:
- अल्पसंख्यकों का समावेश: सभी धार्मिक, भाषाई, जातीय और सामाजिक समूहों को नीति निर्माण प्रक्रिया में समान अवसर मिलने चाहिए।
- राजनीति का आपराधिकरण समाप्त करना: राजनीति के अपराधीकरण को रोकने के लिए न्यायपालिका ने ऐसे उपाय अपनाए हैं, जिनमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है।
- सामाजिक अभियान: सरकारी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर सचेत प्रयासों की आवश्यकता होती है। इस दिशा में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) ने शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण स्वच्छता आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- जनता की भागीदारी बढ़ाना: सार्वजनिक नीतियों को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए। महिलाओं को सामाजिक जीवन में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्थानीय स्व-शासी संस्थानों में 50% सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
shaalaa.com
भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
