मराठी

आपकी बस्ती के पार्क में कई अनधिकृत खोमचे वालों ने डेरा डाल दिया है, उन्हें हटाने के लिए नगर निगम अधिकारी को लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए। - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपकी बस्ती के पार्क में कई अनधिकृत खोमचे वालों ने डेरा डाल दिया है, उन्हें हटाने के लिए नगर निगम अधिकारी को लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए। 

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

सेवा में,
मुख्य नगर निगम अधिकारी,
नगर निगम,
कैलास नगर।
दिनांक: 24 मार्च 2026

विषय: बस्ती के पार्क से अनधिकृत खोमचे वालों को हटाने हेतु।

महोदय,

मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान अपनी बस्ती के ‘गांधी पार्क’ की दयनीय स्थिति की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। पिछले कुछ समय से यहाँ कई अनधिकृत खोमचे वालों ने अवैध रूप से डेरा डाल दिया है।

इनके कारण पार्क में आने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए चलने की जगह नहीं बची है। चारों ओर खाने-पीने की सामग्री और कूड़ा बिखरा रहता है, जिससे गंदगी और बीमारियाँ फैलने का भय है। शाम के समय यहाँ असमाजिक तत्वों का जमावड़ा भी रहने लगा है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित में उचित कार्रवाई करते हुए इन अतिक्रमणकारियों को यहाँ से हटाने की कृपा करें, ताकि पार्क का स्वरूप पुनः स्वच्छ और सुरक्षित हो सके।

सधन्यवाद,

भवदीय
अ.ब.क.

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2019-2020 (March) Outside Delhi set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×