मराठी

आप प्रेरणा/प्रेरक हैं। आपने हिन्दी विषय में एम.ए.किया है साथ ही आपके पास बी.एड. की डिग्री भी है। आपके शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में हिन्दी विषय के स्रातक शिक्षकों के कुछ पद रिक्त हैं। - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप प्रेरणा/प्रेरक हैं। आपने हिन्दी विषय में एम.ए.किया है साथ ही आपके पास बी.एड. की डिग्री भी है। आपके शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में हिन्दी विषय के स्रातक शिक्षकों के कुछ पद रिक्त हैं। आपको उस पद के लिए आवेदन करना है। इसके लिए लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत लेख तैयार कीजिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

सेवा में,

प्रधानाचार्य,
संत विनोबा विद्यालय,
लखनऊ।

विषय: हिन्दी विषय के शिक्षक पद हेतु आवेदन।

माननीय महोदय/महोदया,

मेरा नाम प्रेरणा शर्मा है। मैंने हिन्दी विषय में एम.ए. तथा बी.एड. की डिग्री प्राप्त की है। मुझे हिन्दी भाषा और साहित्य पढ़ाने में गहरी रुचि है। विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाना मेरा उद्देश्य रहा है।

अपने प्रशिक्षण के समय मैंने विद्यालय में अध्यापन कार्य किया, जहाँ विद्यार्थियों को हिन्दी व्याकरण, रचना और कविता-पाठ सिखाने का अनुभव प्राप्त हुआ। इसके साथ ही मैंने विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भाषण प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।

  • नाम: प्रेरणा शर्मा
  • पिता का नाम: श्री. रमेश शर्मा
  • माता का नाम: श्रीमती सुमन शर्मा
  • जन्मतिथि: 12 मार्च 19994
  • वर्तमान पता: 54, सुभाष नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
  • मोबाइल नं: 9876543210
  • ई-मेल पता: [email protected]

शैक्षणिक योग्यता:

क्र. परीक्षा बोर्ड/विश्वविद्यालय विषय प्रतिशत
1. एम.ए. लखनऊ विश्वविद्यालय हिन्दी ८२%
2. बी.एड. कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र ८०%
3. स्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय हिन्दी ७८%
4. बारहवीं उत्तर प्रदेश बोर्ड हिन्दी, अंग्रेज़ी, इतिहास ८५ %
5. दसवीं उत्तर प्रदेश बोर्ड सामान्य ८८%

अन्य संबंधित योग्यताएँ:

  • विद्यार्थियों को सरल और रुचिकर तरीके से पढ़ाने की क्षमता।
  • पाठ योजना बनाने और विद्यार्थियों के कार्यों का मूल्यांकन करने में दक्षता।
  • हिन्दी व्याकरण, निबंध, पत्र लेखन और कविता-पाठ में विशेष योग्यता।
  • विद्यार्थियों को प्रेरित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने की क्षमता।
  • विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता।

अभिरुचियाँ:

हिन्दी साहित्य पढ़ना, लेखन, कविता-पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना, और विद्यार्थियों को प्रेरित करना।

उद्घोषणा:

मैं आपके प्रतिष्ठित विद्यालय में हिन्दी विषय के शिक्षक पद के लिए आवेदन कर रही हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरी शैक्षणिक योग्यता और अध्यापन अनुभव मुझे इस पद के लिए योग्य बनाते हैं। यदि मुझे यह अवसर दिया गया तो मैं अपने कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से पूरा करूँगी।

दिनांक: 6 दिसम्बर 2023
स्थान: लखनऊ
हस्ताक्षर: प्रेरणा शर्मा

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) Board Sample Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×