मराठी

आप प्रेरणा/प्रेरक हैं। आपके क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफ़ाई कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। नगर निगमअधिकारी को इससे अवगत कराते हुए लगभग 80 शब्दों में ई-मेल कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप प्रेरणा/प्रेरक हैं। आपके क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफ़ाई कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। नगर निगमअधिकारी को इससे अवगत कराते हुए लगभग 80 शब्दों में ई-मेल कीजिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

दिनांक: 5 नवम्बर 2022

प्रति,

आयुक्त महोदय,
नगर निगम,
भोपाल।

विषय: क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था सुधारने हेतु निवेदन।

मान्यवर,

सविनय निवेदन है कि हमारे क्षेत्र शांती नगर में इन दिनों सफ़ाई व्यवस्था अत्यंत खराब हो गई है। मोहल्ले की गलियों और सड़कों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जिन्हें कई-कई दिनों तक उठाया नहीं जाता। सफ़ाई कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।

इस स्थिति के कारण मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों और बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।

अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या पर शीघ्र ध्यान दिया जाए। क्षेत्र में नियमित रूप से सफ़ाई कराई जाए और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। यदि संभव हो तो निरीक्षण दल भेजकर वास्तविक स्थिति की समीक्षा की जाए।

आपके त्वरित हस्तक्षेप से नागरिकों को राहत मिलेगी।

धन्यवाद।

सादर,

प्रेरणा शर्मा,
गृह नं. 45, शांती नगर,
भोपाल - 462001
ई-मेल: [email protected]

shaalaa.com
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2025-2026 (March) Board Sample Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×