Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आज के समय में कुछ लोग जल्दी में कार्य कर देते हैं या जल्दी में निर्णय ले लेते हैं। कुछ ऐसी स्थितियाँ बताइए जहाँ जल्दबाजी में निर्णय लेना या कार्य करना हानिकारक हो सकता है।
सविस्तर उत्तर
Advertisements
उत्तर
जल्दबाजी में लिया गया निर्णय या किया गया कार्य अक्सर नुकसान और पछतावे का कारण बन जाता है। कुछ ऐसी स्थितियाँ इस प्रकार हैं–
- ऑनलाइन ठगी: अनजान नंबर से आए कॉल या संदेश पर बिना सोचे ओ.टी.पी., पिन, आधार या बैंक की जानकारी बता देने से खाते का पूरा पैसा ठगा जा सकता है।
- सोशल मीडिया: बिना सत्यापित किए कोई समाचार या संदेश फॉरवर्ड करने से झूठी अफवाह फैलती है।
- सड़क पर: जल्दबाजी में तेज़ गाड़ी चलाना या लाल बत्ती उड़ाना दुर्घटना का कारण बन सकता है।
- परीक्षा में: बिना पूरा प्रश्न पढ़े जल्दी में उत्तर लिखने से गलती हो जाती है और अंक कट जाते हैं।
- ऑनलाइन शॉपिंग: बिना जाँचे किसी संदिग्ध वेबसाइट या अनजान लिंक पर पैसे का भुगतान करने से पैसा डूब जाता है।
- गुस्से में: बिना सोचे कठोर शब्द बोलने या कोई काम करने से रिश्ते बिगड़ जाते हैं और बाद में पछताना पड़ता है।
इसीलिए कवि कहता है कि बिना बिचारे (बिना सोचे-समझे) किया गया कार्य बाद में पछतावा और अपमान ही देता है।
shaalaa.com
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
