मराठी

5.0 kg संहति के किसी पिण्ड पर 8 N व 6 N के दो लंबवत् बल आरोपित हैं। पिण्ड के त्वरण का परिमाण व दिशा ज्ञात कीजिए। - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

5.0 kg संहति के किसी पिण्ड पर 8 N व 6 N के दो लंबवत् बल आरोपित हैं। पिण्ड के त्वरण का परिमाण व दिशा ज्ञात कीजिए।

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

पिण्ड का द्रव्यमान M = 5.0 kg, बलों के परिमाण `|vec"F"_1| = 8` न्यूटन तथा `|vec"F"_2| = 6` न्यूटन हैं तथा ये परस्पर लंबवत हैं।

अतः इन बलों के परिणामी बल का परिमाण

`"F" = sqrt(|vec"F"|^2 + |vec"F"_2|^2)`

= `sqrt[8^2 + 6^2]` न्यूटन

= `sqrt(64 + 36)` न्यूटन

= `sqrt100`

= 10 न्यूटन

∴ त्वरण `vec"a"` का परिमाण,

`"a" = "F"/"M"`

= `(10  "न्यूटन")/ (5.0  "kg")`

= `2  "मी"//"से"^2`

इस त्वरण की दिशा बल `vec"F"` की दिशा में होगी। चित्र में बल `vec"F"` की दिशा से θ कोण बना रहा है, 

जहाँ चित्रानुसार,

`"tan"  theta = |vec"F"_2|/ |vec"F"_1| = 6/8 = 3/4 = 0.75`

∴ दिशा θ = `"tan"^-1(0.75) = 37^circ`

यही दिशा पिण्ड में उत्पन्न त्वरण की भी होगी।

shaalaa.com
यांत्रिकी में सामान्य बल
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: गति के नियम - अभ्यास [पृष्ठ ७०]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 11
पाठ 4 गति के नियम
अभ्यास | Q 4.7 | पृष्ठ ७०

संबंधित प्रश्‍न

l लंबाई की एक डोरी का एक सिरा m संहति के किसी कण से तथा दूसरा सिरा चिकनी क्षैतिज मेज पर लगी खूँटी से बँधा है। यदि कण ν चाल से वृत्त में गति करता है तो कण पर (केंद्र की ओर निर्देशित) नेट बल है:

T डोरी में तनाव है।


कोई ट्रक विरामावस्था से गति आरंभ करके 2.0 ms-2 के समान त्वरण से गतिशील रहता है। t = 10 s पर, ट्रक के ऊपर खड़ा एक व्यक्ति धरती से 6 m की ऊँचाई से कोई पत्थर बाहर गिराता है।t =11s पर, पत्थर का

  1. वेग तथा
  2. त्वरण क्या है? (वायु का प्रतिरोध उपेक्षणीय मानिए।)

किसी कमरे की छत से 2 m लंबी डोरी द्वारा 0.1 kg संहति के गोलक को लटकाकर दोलन आरंभ किए गए। अपनी माध्य स्थिति पर गोलक की चाल 1 ms-1 है। गोलक का प्रक्षेप्य-पथ क्या होगा यदि डोरी को उस समय काट दिया जाता है जब गोलक अपनी –

  1. चरम स्थितियों में से किसी एक पर है तथा
  2. माध्य स्थिति पर है?

स्पष्ट कीजिए कि क्यों :

कोई घोड़ा रिक्त दिक्स्थान (निर्वात) में किसी गाड़ी को खींचते हुए दौड़ नहीं सकता।


15 cm त्रिज्या का कोई बड़ा ग्रामोफोन रिकार्ड `33 1/3` rev/min की चाल से घूर्णन कर रहा है। रिकार्ड पर उसके केंद्र से 4cm तथा 14 cm की दूरियों पर दो सिक्के रखे गए हैं। यदि सिक्के तथा रिकार्ड के बीच घर्षण गुणांक 0.15 है तो कौन-सा सिक्का रिकार्ड के साथ परिक्रमा करेगा?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×