Advertisements
Advertisements
प्रश्न
36 km h-1 की चाल से गतिमान किसी ऑटो रिक्शा का चालक सड़क के बीच एक बच्चे को खड़ा देखकर अपने वाहन को ठीक 4.0s में रोककर उस बच्चे को बचा लेता है। यदि ऑटो रिक्शा बच्चे के ठीक निकट रुकता है तो वाहन पर लगा औसत मंदन बल क्या है? ऑटो रिक्शा तथा चालक की संहतियाँ क्रमशः 400 kg और 65 kg हैं।
संख्यात्मक
Advertisements
उत्तर
ऑटो रिक्शा की प्रारंभिक चाल υ0 = 36 किमी/घंटा
= 36 × (5/18) मी/से
= 10 मी/से
रुकने पर ऑटो-रिक्शा की अंतिम चाल υt = 0
रुकने में लिया गया समय t = 4.0 सेकंड
गति की समीकरण υt = υ0 + at से,
0 = 10 + a × 4.0
या
मंदक, a = -(10/4) मी/से2 = – 2.5 मी/से2
निकाय (ऑटो-रिक्शा + चालक) का द्रव्यमान
M = 400 kg +65 kg
= 465 kg
∴ औसत मंदन बल F = M × a
= 465 kg × (-2.5 मी/से2)
= -1.162 × 103 N = 1.2 × 103 N [यहाँ (-) चिह्न मंदन का प्रतीक है।]
shaalaa.com
न्यूटन के गति संबंधी नियम - न्यूटन का गति का प्रथम नियम
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
