मराठी

2 mm त्रिज्या की वर्षा की कोई बूंद 500 m की ऊंचाई से पृथ्वी पर गिरती है। यह अपनी आरंभिक ऊंचाई के आधे हिस्से तक (वायु के श्यान प्रतिरोध के कारण) घटते त्वरण के साथ गिरती है - Physics (भौतिक विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

2 mm त्रिज्या की वर्षा की कोई बूंद 500 m की ऊंचाई से पृथ्वी पर गिरती है। यह अपनी आरंभिक ऊंचाई के आधे हिस्से तक (वायु के श्यान प्रतिरोध के कारण) घटते त्वरण के साथ गिरती है और अपनी अधिकतम (सीमान्त) चाल प्राप्त कर लेती है, और उसके बाद एकसमान चाल से गति करती है। वर्षा की बूंद पर उसकी यात्रा के पहले व दूसरे अर्ध भागों में गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य कितना होगा? यदि बूंद की चाल पृथ्वी तक पहुँचने पर 10 m s-1 हो तो संपूर्ण यात्रा में प्रतिरोधी बल द्वारा किया गया कार्य कितना होगा?

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

वर्षा की बूँद की त्रिज्या = r = 2 mm = 2  × 10-3 m, बूँद का घनत्व ρ = 10kg/m3

∴ बूँद का द्रव्यमान m = आयतन × घनत्व

= `(4/3pi"r"^3)ρ`

= `4/3 xx 3.14 xx (2 xx 10^-3)^3 xx 10^3  "kg"`

= `3.35 xx 10^-5 "kg"`

वर्षा की बूँद पर उसकी यात्रा के पहले व दूसरे अर्ध भागों पर (प्रत्येक के लिए h =250 मी) गुरुत्वीय बल द्वारा कृत कार्य बराबर होगा जिसका परिणाम

W = गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा में कमी = mgh

= `3.35 xx 10^-5  "kg" xx 9.8  "m"//"s"^2`

= 0.082 जूल

ऊर्जा संरक्षण के नियम के आधार पर पृथ्वी पर पहुँचने पर - 

गतिज ऊर्जा में वृद्धि = प्रतिरोधी बल द्वारा कृत कार्य + गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा में कमी (अर्थात गुरुत्व बल द्वारा कृत कार्य)

∴ `1/2 "m""ν"^2 ="W"_"प्रतिरोधी" + "mgH"`

अतः Wप्रतिरोधी `= 1/2 "m""ν"^2 - "mgH"`

यहाँ H = 500 मीटर

तथा ν = 10 m-s-1

∴  Wप्रतिरोधी = `1/2 (3.35 xx 10^-5)(10)^2  "जूल" - 3.35 xx  10^-5 xx 9.8  xx 500  "जूल"`

= (0.002 - 0.164)

= - 0.162 जूल

Wप्रतिरोधी ऋणात्मक है, क्योंकि वर्षा की बूँद पर प्रतिरोधी बल उर्ध्वाधरतः ऊपर की ओर तथा बूँद का विस्थापन नीचे की और है।

shaalaa.com
ऊर्जा के विभिन्न रूप : ऊर्जा-संरक्षण का नियम
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 5: कार्य, ऊर्जा और शक्ति - अभ्यास [पृष्ठ ९२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Bhautiki bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 11
पाठ 5 कार्य, ऊर्जा और शक्ति
अभ्यास | Q 5.13 | पृष्ठ ९२
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×