Advertisements
Advertisements
प्रश्न
10g द्रव्यमान की एक गोली सीधी रेखा में 150 ms−1 के वेग से चलकर एक लकड़ी के गुटके से टकराती है और 0.03 s के बाद रुक जाती है। गोली लकड़ी रुक जाती है। गोली लकड़ी को कितनी दूरी तक भेदेगी? लकड़ी के गुटके द्वारा गोली पर लगाए गए बल के परिमाण की गणना करें।
Advertisements
उत्तर
गोली का द्रव्यमान (m) = 10 g = 0.01 kg
गोली का प्रारंभिक वेग (u) = 150 ms-1
गोली का अंतिम वेग (v) = 0
समय (t) = 0.03 s
गोली पर त्वरण (a) =?
गोली द्वारा तय की गई दूरी (s) =?
लकड़ी के गुटके पर कार्य करने वाला बल (F) =?
(i) v = u + at लागू करने पर,
⇒ 0 = 150 m s-1 + a × 0.3 s
⇒ - a × 0.03 s = 150 m s-1
या a = `- (150 ms^-1)/(0.03s)`
= - 5000 ms-1
लागू करने पर, s = `ut + 1/2 at^2`
= `150 ms^-1 xx 0.03 s + 1/2 xx (-5000 ms^-2) xx (0.03 s)^2`
= 4.5 m - 2.25 m
= 2.25 m
(ii) लागू करने पर, F = ma
गोली पर कार्य करने वाला बल (F)
= 0.01 kg × (- 5000 m s-2)
= - 50 N
ऋण चिन्ह यह दर्शाता है कि लकड़ी का गुटका गोली की गति की दिशा के विपरीत दिशा में बल लगाता है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी पेड़ की शाखा को तीव्रता से हिलाने पर कुछ पत्तियाँ झड़ जाती हैं। क्यों?
एक 50 g द्रव्यमान की गोली 4 kg द्रव्यमान की रायफल से 35 m/s −1 के प्रारंभिक वेग से छोड़ी जाती है। रायफ़ल के प्रारंभिक प्रतिक्षेपित वेग की गणना कीजिए।
100g और 200 g द्रव्यमान की दो वस्तुएँ एक ही रेखा के अनुदिश एक ही दिशा में क्रमशः 2 ms−1 और 1 ms−1 की वेग से गति कर रही हैं। दोनों वस्तुएँ टकरा जाती हैं। टक्कर के पश्चात् प्रथम वस्तु का वेग 1.67 ms−1 हो जाता है तो दूसरी वस्तु का वेग ज्ञात करें।
एक 8000 kg द्रव्यमान का रेल इंजन प्रति 2000 kg द्रव्यमान वाले पाँच डिब्बों को सीधी पटरी पर खींचता है। यदि इंजन 40000 N का बल आरोपित करता है तथा यदि पटरी 5000 N का घर्षण बल लगाती है, तो ज्ञात करें:
- नेट त्वरण बल तथा
- रेल का त्वरण
किसी m द्रव्यमान की पिंड जिसका वेग v है का संवेग क्या होगा?
200 g द्रव्यमान की एक हॉकी की गेंद 10 m s−1 से गति कर रही है। यह एक हॉकी स्टिक से इस प्रकार टकराती है कि यह 5 m s−1 के वेग से अपने प्रारंभिक मार्ग पर वापस लौटती है। हॉकी स्टिक द्वारा आरोपित बल द्वारा हॉकी की गेंद में आये संवेग परिवर्तन के परिमाण का परिकलन कीजिए।
100 kg द्रव्यमान की एक वस्तु का वेग समान त्वरण से चलते हुए 6 s में 5 m/s−1 से 8 m/s−1 हो जाता है। वस्तु के पहले और बाद के संवेगों की गणना करें। उस बल के परिमाण की गणना करें जो उस वस्तु पर आरोपित है।
एक 10 kg द्रव्यमान की घंटी 80 cm की ऊँचाई से फ़र्श पर गिरी। इस अवस्था में घंटी द्वारा फ़र्श पर स्थानांतरित संवेग के मान की गणना करें। परिकलन में सरलता हेतु नीचे की ओर दिष्ट त्वरण का मान 10 ms2 लें।
`2/3` ऊंचाई तक जल से भरा कोई टैंकर एकसमान चाल से गतिमान है। अचानक में भरा जल लगाने पर टैंक में भरा जल -
M द्रव्यमान के किसी ट्रक को F बल द्वारा प्रचालित किया गया है। यदि अब इस ट्रक पर ट्रक के द्रव्यमान के बराबर द्रव्यमान का कोई पिंड लादा जाता है तथा चालक बल आधा कर दिया जाता है, तो त्वरण में क्या परिवर्तन होगा?
