हिंदी

Commerce (English Medium) कक्षा १२ - CBSE Question Bank Solutions

Advertisements
विषयों
अध्याय
विषयों
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  4181 to 4200 of 12973  next > 

आप अपने तथा समाज से कुछ ऐसे प्रसंग का उल्लेख करें-

जब पैसा शक्ति के परिचायक के रूप में प्रतीत हुआ।

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

आप अपने तथा समाज से कुछ ऐसे प्रसंग का उल्लेख करें-

जब पैसे की शक्ति काम नहीं आई।

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

Advertisements

बाज़ार दर्शन पाठ में बाज़ार जाने या न जाने के संदर्भ में मन की कई स्थितियों का ज़िक्र आया है। आप इस स्थिति से जुड़े अपने अनुभव का वर्णन कीजिए।

मन खाली हो

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

बाज़ार दर्शन पाठ में किस प्रकार के ग्राहकों की बात हुई है? आप स्वयं को किस श्रेणी का ग्राहक मानते/मानती हैं?

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined
आप बाज़ार की भिन्न-भिन्न प्रकार की संस्कृति से अवश्य परिचित होंगे। मॉल की संस्कृति और सामान्य बाज़ार और हाट की संस्कृति में आप क्या अंतर पाते हैं? पर्चेज़िंग पावर आपको किस तरह के बाज़ार में नज़र आती है?
[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

लेखक ने पाठ में संकेत किया है कि कभी-कभी बाज़ार में आवश्यकता ही शोषण का रूप धारण कर लेती है। क्या आप इस विचार से सहमत हैं? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined
स्त्री माया न जोड़े यहाँ माया शब्द किस ओर संकेत कर रहा है?
[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

विजयदान देथा की कहानी ‘दुविधा’ (जिस पर ‘पहेली’ फ़िल्म बनी है) के अंश को पढ़ कर आप देखेंगे/देखेंगी कि भगत जी की संतुष्ट जीवन-दृष्टि की तरह ही गड़रिए की जीवन-दृष्टि है, इससे आपके भीतर क्या भाव जगते हैं?

गड़रिया बगैर कहे ही उस के दिल की बात समझ गया,
पर अँगूठी कबूल नहीं की। काली दाढ़ी के बीच पीले दाँतों
की हँसी हँसते हुए बोला- ‘मैं कोई राजा नहीं हूँ जो न्याय
की कीमत वसूल करूँ। मैंने तो अटका काम निकाल
दिया। और यह अँगूठी मेरे किस काम की! न यह
अँगुलियों में आती है, न तड़े में। मेरी भेड़ें भी मेरी तरह
गँवार हैं। घास तो खाती हैं, पर सोना सुँघती तक नहीं।
बेकार की वस्तुएँ तुम अमीरों को ही शोभा देती हैं।’

– विजयदान देथा

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

बाज़ार पर आधारित लेख नकली सामान पर नकेल ज़रूरी का अंश पढ़िए और नीचे दिए गए बिंदुओं पर कक्षा में चर्चा कीजिए।

(क) नकली सामान के खिलाफ़ जागरूकता के लिए आप क्या कर सकते हैं?

(ख) उपभोक्ताओं के हित को मद्देनज़र रखते हुए सामान बनाने वाली कंपनियों का क्या नैतिक दायित्व है?

(ग) ब्रांडेड वस्तु को खरीदने के पीछे छिपी मानसिकता को उजागर कीजिए?

नकली सामान पर नकेल जरूरी

अपना क्रेता वर्ग बढ़ाने की होड़ में एफएमसीजी यानी तेज़ी से बिकने वाले उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनियाँ गाँव के बाजारों में नकली सामान भी उतार रही हैं। कई उत्पाद ऐसे होते हैं जिन पर न तो निर्माण तिथि होती है और न ही उस तारीख का जिक्र होता है जिससे पता चले कि अमुक सामान के इस्तेमाल की अवधि समाप्त हो चुकी है। आउटडेटेड या पुराना पड़ चुका सामान भी गाँव-देहात के बाजारों में खप रहा है। ऐसा उपभोक्ता मामलों के जानकारों का मानना है। नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन के सदस्य की मानें तो जागरूकता अभियान में तेज़ी लाए बगैर इस गोरखधंधे पर लगाम कसना नामुमकिन है।

उपभोक्ता मामलों की जानकार पुष्पा गिरि माँ जी का कहना है, ‘इसमें दो राय नहीं कि गाँव-देहात के बाजारों में नकली सामान बिक रहा है। महानगरीय उपभोक्ताओं को अपने शिकंजे में कसकर बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, खासकर ज़्यादा उत्पाद बेचने वाली कंपनियाँ, गाँव का रुख कर चुकी हैं। वे गाँववालों के अज्ञान और उनके बीच जागरूकता के अभाव का पूरा फ़ायदा उठा रही हैं। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कानून ज़रूर हैं लेकिन कितने लोग इनका सहारा लेते हैं यह बताने की ज़रूरत नहीं। गुणवत्ता के मामले में जब शहरी उपभोक्ता ही उतने सचेत नहीं हो पाए हैं तो गाँव वालों से कितनी उम्मीद की जा सकती है।’

इस बारे में नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन के सदस्य जस्टिस एस. एन. कपूर का कहना हैं, ‘टीवी ने दूर-दराज़ के गाँवों तक में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को पहुँचा दिया है। बड़ी-बड़ी कंपनियाँ विज्ञापन पर तो बेतहाशा पैसा खर्च करती हैं लेकिन उपभोक्ताओं में जागरूकता को लेकर वे चवन्‍नी खर्च करने को तैयार नहीं हैं। नकली सामान के खिलाफ़ जागरूकता पैदा करने में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी मिलकर ठोस काम कर सकते हैं। ऐसा कि कोई प्रशासक भी न कर पाए।’

बेशक, इस कड़वे सच को स्वीकार कर लेना चाहिए कि गुणवत्ता के प्रति जागरूकता के लिहाज़ से शहरी समाज भी कोई ज़्यादा सचेत नहीं है। यह खुली हुई बात है कि किसी बड़े ब्रांड का लोकल संस्करण शहर या महानगर का मध्यया निम्नमध्य वर्गीय उपभोक्ता भी खुशी-खुशी खरीदता है। यहाँ जागरूकता का कोई प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि वह ऐसा सोच-समझकर और अपनी जेब की हैसियत को जानकर ही कर रहा है। फिर गाँववाला उपभोक्ता ऐसा क्योंकर न करे। पर फिर भी यह नहीं कहा जा सकता कि यदि समाज में कोई गलत काम हो रहा है तो उसे रोकने के जतन न किए जाएँ। यानी नकली सामान के इस गोरखधंधे पर विराम लगाने के लिए जो कदम या अभियान शुरू करने की ज़रूरत है वह तत्काल हो।

- हिंदुस्तान, 6 अगस्त 2006, साभार

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

प्रेमचंद की कहानी ईदगाह के हामिद और उसके दोस्तों का बाज़ार से क्या संबंध बनता है? विचार करें।

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined
अपने सामान की बिक्री को बढ़ाने के लिए आज किन-किन तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है? उदाहरण सहित उनका संक्षिप्त परिचय दीजिए। आप स्वयं किस तकनीक या तौर-तरीके का प्रयोग करना चाहेंगे जिससे बिक्री भी अच्छी हो और उपभोक्ता गुमराह भी न हो।
[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined
विभिन्न परिस्थितियों में भाषा का प्रयोग भी अपना रूप बदलता रहता है कभी औपचारिक रूप में आती है तो कभी अनौपचारिक रूप में। पाठ में से दोनों प्रकार के तीन-तीन उदाहरण छाँटकर लिखिए।
[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined
पाठ में अनेक वाक्य ऐसे हैं, जहाँ लेखक अपनी बात कहता है कुछ वाक्य ऐसे हैं जहाँ वह पाठक-वर्ग को संबोधित करता है। सीधे तौर पर पाठक को संबोधित करने वाले पाँच वाक्यों को छाँटिए और सोचिए कि ऐसे संबोधन पाठक से रचना पढ़वा लेने में मददगार होते हैं?
[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़िए।

(क) पैसा पावर है।

(ख) पैसे की उस पर्चेज़िंग पावर के प्रयोग में ही पावर का रस है।

(ग) मित्र ने सामने मनीबैग फैला दिया।

(घ) पेशगी ऑर्डर कोई नहीं लेते।

ऊपर दिए गए इन वाक्यों की संरचना तो हिंदी भाषा की है लेकिन वाक्यों में एकाध शब्द अंग्रेज़ी भाषा के आए हैं। इस तरह के प्रयोग को कोड मिक्सिंग कहते हैं। एक भाषा के शब्दों के साथ दूसरी भाषा के शब्दों का मेलजोल! अब तक आपने जो पाठ पढ़े उसमें से ऐसे कोई पाँच उदाहरण चुनकर लिखिए। यह भी बताइए कि आगत शब्दों की जगह उनके हिंदी पर्यायों का ही प्रयोग किया जाए तो संप्रेषणीयता पर क्या प्रभाव पड़ता है।
[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

पर्चेंज़िंग पावर से क्या अभिप्राय है?

बाज़ार की चकाचौंध से दूर पर्चेज़िंग पावर का साकारात्मक उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है? आपकी मदद क लिए संकेत दिया जा रहा है-

(क) सामाजिक विकास के कार्यों में।

(ख) ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में...।

[11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Chapter: [11] जैनेन्द्र कुमार : बाज़ार दर्शन
Concept: undefined >> undefined

लोगों ने लड़कों की टोली को मेढक-मंडली नाम किस आधार पर दिया? यह टोली अपने आपको इंदर सेना कहकर क्यों बुलाती थी?

[12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया?

[12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

पानी दे, गुड़धानी दे मेघों से पानी के साथ-साथ गुड़धानी की माँग क्यों की जा रही है?

[12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

गगरी फूटी बैल पियासा इंदर सेना के इस खेलगीत में बैलों के प्यासा रहने की बात क्यों मुखरित हुई है?

[12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined

इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय क्यों बोलती है? नदियों का भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश में क्या महत्त्व है?

[12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Chapter: [12] धर्मवीर भारती : काले मेघा पानी दे
Concept: undefined >> undefined
< prev  4181 to 4200 of 12973  next > 
Advertisements
Advertisements
CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Question Bank Solutions
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Accountancy
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Business Studies
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Computer Science (Python)
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Economics
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ English Core
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ English Elective - NCERT
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Entrepreneurship
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Geography
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Hindi (Core)
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Hindi (Elective)
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ History
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Informatics Practices
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Mathematics
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Physical Education
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Political Science
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Psychology
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Sanskrit (Core)
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Sanskrit (Elective)
Question Bank Solutions for CBSE Commerce (English Medium) कक्षा १२ Sociology
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×