हिंदी

Science (विज्ञान) 31/5/2 2025-2026 Hindi Medium Class 10 [कक्षा १०] Question Paper Solution

Advertisements
Science (विज्ञान) [31/5/2]
Marks: 80 CBSE
Hindi Medium

Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 25th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements

सामान्य निर्देश:

निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िये और उनका पालन कीजिये:

  1. इस प्रश्न-पत्र में 39 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. प्रश्न-पत्र तीन खण्डों - क, ख और ग में विभाजित है।
    खण्ड क - जीव विज्ञान (30 अंक)
    खण्ड ख - रसायन शास्त्र (25 अंक)
    खण्ड ग - भौतिक शास्त्र (25 अंक)
  3. इस प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और केस/स्त्रोत आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिये गए हैं।
  4. केस आधारित प्रश्न 4 अंक के हैं, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं।
  5. अपनी उत्तर-पुस्तिका को प्रश्न-पत्र के अनुरूप तीन भागों में विभाजित कीजिये - खण्ड क (जीव विज्ञान), खण्ड ख (रसायन शास्त्र) तथा खण्ड ग (भौतिक शास्त्र)। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर उसके संबंधित भाग में ही लिखना अनिवार्य है।
    एक खण्ड के उत्तर दूसरे खण्ड के उत्तर के साथ नहीं लिखने हैं।
  6. आवश्यकतानुसार प्रत्येक खण्ड और प्रश्नों के साथ निर्देश दिये गए हैं।
  7. इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए एक अन्य प्रश्न-पत्र दिया गया है।
  8. प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि, कुछ प्रश्नों में केवल आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाना चाहिए।

खण्ड - क [जीव विज्ञान]
[1]1.

स्त्रियों (मादा मानव) के जनन तंत्र के किस भाग में निषेचित अंड (भ्रूण) का अन्तःस्थापन होता है?

अंडवाहिका

गर्भाशय ग्रीवा

गर्भाशय

योनि

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2.

यीस्ट निम्नलिखित में से किस विधि द्वारा गुणन करता है?

खंडन

द्विविखंडन

बहुविखंडन

मुकुलन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.

उस भाग को पहचानिए जो पौधों की पत्तियों में रंध्रछिद्र के बंद होने तथा खुलने की क्रिया का नियंत्रण करता है।

सही विकल्प को चुनिए।

रंध्र (स्टोमाटा)

बाह्य त्वचा की कोशिकाएँ

द्वार कोशिकाएँ

क्लोरोप्लास्ट

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.

उस अभिक्रिया के समीकरण को पहचानिए जो पेशियों में अवायवीय श्वसन का सही प्रकार से निरूपण करता है:

\[\ce{{ग्लूकोज} -> {पायरुवेट} ->[O2][{की अनुपस्थित}] {इथेनॉल} + CO2 + {ऊर्जा}}\]

\[\ce{{ग्लूकोज} ->[O2] {पायरुवेट} ->[O2] {ऊर्जा}}\]

\[\ce{{ग्लूकोज} ->[O2] {पायरुवेट} ->[{ऑक्सीजन}][{का अभाव}] {इथेनॉल} + {ऊर्जा}}\]

\[\ce{{ग्लूकोज} -> {पायरुवेट} ->[{ऑक्सीजन}][{का अभाव}] {लैक्टिक अम्ल} + {ऊर्जा}}\]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5.

निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ अजैव-विघटनीय प्रदूषक है?

कागज

डीडीटी (DDT)

लकड़ी

शाक के छिलके

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]6.

जब मानव अंड का ‘Y’ - गुणसूत्र वाले शुक्राणु के साथ निषेचन होता है तो परिणामतः युग्मज में गुणसूत्रों का संयोजन होगा:

44 + XX

22 + XX

44 + XY

22 + XY

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]7.

अत्यधिक कचरे (अपशिष्ट) का उत्पादन (बनने) के कारण है:

  1. प्रयोग करो और फेंको की प्रवृत्ति।
  2. पैकेजयुक्त आहार की वर्धित उपलब्धता।
  3. निर्माण सामग्री के अधिक अपशिष्टों का बनना।
  4. सूखे तथा गीले अपशिष्टों की अछँटाई ।

(i), (iii) तथा (iv)

(i), (ii) तथा (iii)

(i), (ii), (iii) तथा (iv)

(ii), (iii) तथा (iv)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
प्रश्न संख्या 8 से 9 अभिकथन (A) - कारण (R) पर आधारित प्रश्न हैं। इन प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए कोड़ों में से उचित विकल्प को चुनकर दीजिए:
[1]8.

अभिकथन (A): पूरी आहारनली (आहारनाल) में क्रमाकुंचन गति होती है।

कारण (R): आहारनली के आस्तर में पेशियाँ होती हैं जो क्रमाकुंचन गति द्वारा नियमन कर भोजन को आगे की ओर धकेलती हैं।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]9.

अभिकथन (A): अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न जीवाणु एकसमान होंगे।

कारण (R): डीएनए की प्रतिकृतियों में अत्यल्प त्रुटियों के कारण संतति जीवाणुओं में केवल अत्यल्प विभिन्नताएँ होगी।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]10. (A)

नीचे दिए गए चित्र का प्रेक्षण कर नामांकित भाग ‘P, Q, R तथा S’ को पहचानिए:

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[0.5]10. (B) (i)

निम्नलिखित प्रक्रम के लिए उत्तरदायी पादप हॉर्मोन का नाम लिखिए:

कोशिका विभाजन को प्रेरित (उन्नयन) करना।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]10. (B) (ii)

निम्नलिखित प्रक्रम के लिए उत्तरदायी पादप हॉर्मोन का नाम लिखिए:

वृद्धि का संदमन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]10. (B) (iii)

निम्नलिखित प्रक्रम के लिए उत्तरदायी पादप हॉर्मोन का नाम लिखिए:

प्रकाश का संसूचन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]10. (B) (iv)

निम्नलिखित प्रक्रम के लिए उत्तरदायी पादप हॉर्मोन का नाम लिखिए:

पत्तियों का मुर्झाना

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]11.

मानव हृदय द्वारा होने वाले दोहरे रुधिर परिसंचरण (द्विसंचरण) के विभिन्न चरणों का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]12.

एक पत्ती की अनुप्रस्थ काट का निरूपण निम्न आरेख द्वारा किया गया है:

  1. दिए गए चित्र में ‘P’ की पहचान कीजिए तथा पौधे के लिए इसकी भूमिका लिखिए।
  2. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम का एक संतुलित समीकरण लिखिए।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]13. (a) (i)

प्लास्टिक के थैलों के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले किसी एक हानिकारक प्रभाव का उल्लेख कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]13. (a) (ii)

प्लास्टिक के थैलों का कोई अच्छा विकल्प सुझाइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]13. (b)

धान के खेतों को जल की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है। प्रयुक्त पीड़कनाशी तथा रासायनिक उर्वरक जल के साथ भूमि (मृदा) के अंदर अथवा जलस्रोतों में बह जाते हैं। यह रसायन हमारे शरीर तक किस प्रकार पहुँचते हैं? इस परिघटना को किस नाम से जाना जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]14. (a)

मानव शरीर में भय की स्थिति/आकस्मिक स्थिति से सामना करने वाली ग्रंथि तथा इसके द्वारा स्रावित हॉर्मोन का नाम लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]14. (b)

मानव शरीर द्वारा जनित दो ऐसी अनुक्रियाओं को लिखिए जो ऐसी स्थिति का सामना करने हेतु तैयार (समर्थ बनाती) करती हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]15.

वृक्क हमारे शरीर में तरल एवं विभिन्न चयापचयज अपशिष्ट/वर्ज्य पदार्थों का नियमन करते हैं।

सामान्यतः, वृक्क प्रतिदिन लगभग 180 L तरल निस्यंदित करता है परन्तु वस्तुतः एक दिन में मात्र एक अथवा दो लीटर मूत्र ही उत्सर्जित होता है।

वृक्क निष्क्रियता वाले रोगियों का जीवन अपोहन तथा वृक्क प्रतिरोपण द्वारा बचाया जा सकता है।

(a) बोमन संपुट की संरचना तथा कार्य लिखिए।  (1)

(b) यद्यपि वृक्क बड़ी मात्रा (लगभग 180 L प्रतिदिन) में तरल का निस्यंदन करते हैं, तथापि केवल एक अथवा दो लीटर मूत्र ही शरीर से उत्सर्जित होता है। क्यों?  (1)

(c) उत्सर्जन क्या है/उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए। यह किसी भी जीवधारी के लिए आवश्यक क्यों है?  (2)

अथवा

(c) फुफ्फुस (फेफ़ड़ों) तथा वृक्क के बीच दो समानताएँ स्पष्ट करें।  (2)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[5]16. (A)

(i) गन्ने में बीज उत्पन्न (निर्मित) नहीं होते। अतः उस प्रक्रम का नाम लिखिए जिसके द्वारा गन्ना जनन करने में समर्थ होता है।

(ii) इस विधि के कोई दो लाभ लिखिए।

(iii) गन्ना के अतिरिक्त ऐसे दो अन्य उदाहरण लिखिए जो इसी प्रकार की विधि द्वारा जनन करते हैं।

(iv) सभी प्रकार के प्राणियों में पुनरुद्भवन (पुनर्जनन) संभव क्यों नहीं है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[4]16. (B) (i)

किसी आवृतबीजी पुष्प में निषेचन तब संपन्न होता है जब परागनलिका द्वारा नर युग्मक बीजाण्ड के भ्रूण कोष में उपस्थित मादा युग्मक के साथ संलयन करते हैं। इस प्रक्रम के परिणामस्वरूप पुष्य के विभिन्न भागों में अनेक परिवर्तन होते हैं। निषेचन के पश्चात् पुष्प की निम्नलिखित संरचनाओं में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए:

  1. युग्मनज
  2. बीजाण्ड
  3. अंडाशय
  4. बाह्यदल
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]16. (B) (ii)

अंकुरण की परिभाषा लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
खण्ड - ख [रसायन शास्त्र]
[1]17.

निम्न में से कौन सा यौगिकों का समुच्चय एक ही समजातीय श्रेणी का सदस्य नहीं है?

CH4 तथा C4H10

C2H6 तथा C3H8

C3H8 तथा C5H12

C4H8 तथा C5H12

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]18.

निम्न में से कौन उभयधर्मी ऑक्साइड है?

Na2O

K2O

CO2

Al2O3

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]19.

निम्न आरेख में, यदि तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के स्थान पर समान सांद्रता का ऐसीटिक अम्ल लिया जाए, तो

उतनी ही मात्रा की H2 गैस उत्सर्जित होगी।

H2 गैस उत्सर्जित नहीं होगी।

उत्सर्जित H2 गैस की मात्रा कम होगी।

H2 गैस के स्थान पर, O2 गैस उत्सर्जित होगी।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]20.

जल के वैद्युत-अपघटन के दौरान मुक्त हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन गैसों का आयतन अनुपात है:

1 : 2

2 : 1

1 : 3

4 : 1

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]21.

निम्न सारणी का अध्ययन कीजिए तथा सही विकल्प छाँटिए:

लवण प्रयुक्त अम्ल प्रयुक्त क्षारक लवण की प्रकृति
NaCl HCl NaOH क्षारकीय
लवण प्रयुक्त अम्ल प्रयुक्त क्षारक लवण की प्रकृति
Na2CO3 H2CO3 NaOH उदासीन
लवण प्रयुक्त अम्ल प्रयुक्त क्षारक लवण की प्रकृति
Na2SO4 H2SO4 NaOH अम्लीय
लवण प्रयुक्त अम्ल प्रयुक्त क्षारक लवण की प्रकृति
CH3COONa CH3COOH NaOH क्षारकीय
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]22.

निम्नलिखित में से कौन योगज अभिक्रिया नहीं देगा?

C4H8

C2H2

C3H8

C2H4

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]23.

तनु HCl के साथ अभिक्रिया होने पर, निम्नलिखित में से कौन सा धातुओं का युगल हाइड्रोजन गैस उत्सर्जित करेगा?

कॉपर तथा जिंक

कॉपर तथा आयरन

सिल्वर तथा मैग्नीशियम

मैग्नीशियम तथा एलुमिनियम

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]24. | प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों में से चुनकर दीजिए:

अभिकथन (A): बिना बुझे हुए चूने की जल के साथ अभिक्रिया एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

कारण (R): बिना बुझे हुए चूने की जल के साथ अभिक्रिया होने पर प्रचुर मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]25. (i)

सार्वत्रिक सूचक कैसे प्राप्त किया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]25. (ii)

विलयनों के pH के बृहत् परास का परीक्षण सार्वत्रिक सूचक द्वारा कैसे किया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (i)

क्या होता है जब कैल्सियम कार्बोनेट को गरम किया जाता है?

अपने उत्तर के समर्थन में निहित अभिक्रिया के संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (ii)

क्या होता है जब सिल्वर ब्रोमाइड के ऊपर सूर्य का प्रकाश डाला जाता है?

अपने उत्तर के समर्थन में निहित अभिक्रिया के संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (iii)

क्या होता है जब कॉपर (II) क्लोराइड विलयन में लेड मिलाया जाता है?

अपने उत्तर के समर्थन में निहित अभिक्रिया के संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]27. (A) (a) (i)

प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]27. (A) (a) (ii)

प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]27. (A) (b)

प्लास्टर ऑफ पेरिस के विरचन का रासायनिक समीकरण दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]27. (A) (c)

प्लास्टर ऑफ पेरिस के कोई दो उपयोग दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[1]27. (B) (a)

चींटी के डंक में उपस्थित अम्ल का नाम बताइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]27. (B) (b) (i)

कारण दीजिए:

किसी अम्ल का तनुकरण करते समय अम्ल को जल में मिलाने की अनुशंसा की जाती है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]27. (B) (b) (ii)

कारण दीजिए:

बेकिंग सोडा प्रतिअम्ल की भाँति प्रयुक्त होता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]28.
एल्कोहॉल, सामान्य सूत्र CnH2n+1 –OH एवं प्रकार्यात्मक समूह –OH के साथ एक समजातीय श्रेणी बनाते हैं। एथेनॉल को सामान्यतः एल्कोहॉल कहा जाता है तथा एल्कोहॉली पेयों में प्रयुक्त होता है। यह एक अच्छा विलायक है एवं औषधियों, कफ सिरप, टॉनिक आदि में उपयोग किया जाता है।

(a) एल्कोहॉल समजातीय श्रेणी केचौथे सदस्य का संरचनात्मक सूत्र तथा नाम लिखिए।  (1)

(b) क्या होता है जब एथेनॉल को क्षारीय KMnO4 के साथ गरम किया जाता है? निहित रासायनिक समीकरण लिखिए।  (1)

(c) सांद्र H2SO4 की उपस्थिति में एथेनॉल की एथेनॉइक अम्ल के साथ अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए। इस अभिक्रिया का नाम लिखिए।  (2)

अथवा

(c) क्या होता है जब 443 K पर एथेनॉल को आधिक्य सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म किया जाता है? निहित रासायनिक समीकरण दीजिए। इस अभिक्रिया में सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल की भूमिका क्‍या है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
विकल्प (A) अथवा (B) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[1]29. (A) (i) (I)

निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:

आयनिक यौगिकों के गलनांक एवं क्वथनांक सामान्यतः उच्च होते हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (A) (i) (II)

सीसा एवं टिन की मिश्रधातु सोल्डर का उपयोग विद्युत तारों के परस्पर वेल्डिंग के लिए क्यों किया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (A) (i) (III)

निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:

कार्बन, Na अथवा Mg के ऑक्साइडों का अपचयन नहीं कर सकता।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]29. (A) (ii)

यौगिक ‘X’ के साथ एलुमिनियम की अभिक्रिया का उपयोग रेल की पटरियों को जोड़ने के लिए किया जाता है:

  1. यौगिक ‘X’ की पहचान कीजिए।
  2. अभिक्रिया का नाम लिखिए।
  3. यौगिक ‘X’ की एल्यूमीनियम के साथ अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
अथवा
[1]29. (B) (i) (I)

संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए जब Cu2O तथा Cu2S के मिश्रण को गरम किया जाता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (B) (i) (II)

संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए जब ऑक्सीजन की उपस्थिति में ZnS को गरम किया जाता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (B) (ii) (I)

निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:

घरों में बिजली ले जाने वाले तारों पर PVC की परत चढ़ी होती है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (B) (ii) (II)

निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:

तप्त जल टंकियों को बनाने के लिए कॉपर प्रयुक्त किया जाता है न कि स्टील।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (B) (iii)

आयनिक यौगिक CaO का बनना इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना द्वारा दर्शाइए।

[परमाणु क्रमांक: Ca = 20, O = 8]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
भाग - ग [भौतिक शास्त्र]
[1]30.

जिन व्यक्तियों का नेत्र गोलक छोटा हो गया है, वह स्पष्ट देख सकें इसके लिए सुझाव दिया जाता है कि वे उपयोग करें:

अभिसारी लेंस

अपसारी लेंस

द्विफोकसी लेंस

बेलनाकार लेंस

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]31.

सूर्य से आने वाली किरणें उत्तल लेंस के पीछे 25 cm पर अभिसरित होती हैं। आभासी प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए बिंब की लेंस के सामने दूरी होनी चाहिए:

20 cm

40 cm

50 cm

50 cm से अधिक

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]32. | प्रश्न संख्या 32, के लिए दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। इस प्रश्न का सही उत्तर नीचे दिए गए कोड में से चुनकर दीजिए:

अभिकथन (A): तीव्र बाह्य चुंबकीय क्षेत्र में रखें चुम्बकीय दिक्सूचक की सूई सदैव पृथ्वी की उत्तरदक्षिण दिशा में स्वयं को संरेखित कर लेती है।

कारण (R): दिक्सूचक की सूई उसी प्रकार का व्यवहार करती है जैसा एक मुक्त रूप से लटका छड़ चुंबक करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R),अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।

अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]33. (a)

किसी प्रकाशिक माध्यम के निरपेक्ष अपवर्तनांक की परिभाषा लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]33. (b)
द्रव्यात्मक माध्यम अपवर्तनांक
A 1.50
B 1.46
C 1.31
D 1.77

तालिका में दिए गए इन द्रव्यात्मक प्रकाशिक माध्यमों को, उनमें से प्रकाश की चाल के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]34. (A) (i)

पास की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने के प्रक्रम में नेत्र लेंस की वक्रता में परिवर्तन किस प्रकार सहायक होता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]34. (A) (ii)

सामान्य मानव नेत्र की समंजन क्षमता का परिसर बताइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]34. (B)

किसी ऐसे वृद्ध व्यक्ति के दृष्टि दोष के संशोधन को दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए जो आँख से 1 m से कम की दूरी पर रखे बिंब को सुस्पष्ट नहीं देख सकता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]35. (a)

जब पार्श्व परिपथ में संयोजित विद्युत हीटर स्विच ऑन किया जाता है तो विद्युत बल्ब की द्युति मंद क्यों हो जाती है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]35. (b)

प्रत्येक 8 Ω प्रतिरोध के तीन प्रतिरोधकों को किस प्रकार संयोजित करेंगे कि प्राप्त संयोजन का तुल्य प्रतिरोध 12 Ω हो? संयोजन का परिपथ आरेख बनाइए और अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]36.

एक बिंब, 15 cm फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के सामने 30 cm की दूरी पर रखा है। लेंस सूत्र का उपयोग करके प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात कीजिए। इस स्थिति में प्रतिबिंब का आमाप क्या होगा?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1.5]37. (a)

काँच के प्रिज़्म से प्रकाश के अपवर्तन के लिए किरण आरेख बनाइए और इसमें अपवर्तन कोण तथा विचलन कोण अंकित कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1.5]37. (b)

किसी काँच के प्रिज्म में से अपवर्तित प्रकाश किरण का पथ उत्क्रमित कर दें तो विचलन कोण पर क्या प्रभाव पड़ता है? व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]38.

तीन छात्राएँ श्वेता, आयेशा एवं समृद्धि उन कारकों को समझने के लिए एक प्रयोग कर रही थी जिन पर किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है। उनमें से प्रत्येक ने एक सेल, एक ऐमीटर, एक प्लग कुंजी और तार से एक विद्युत परिपथ पूरा किया।

श्वेता ने ‘l’ लंबाई के नाइक्रोम के तार को परिपथ में लगाकर, कुंजी को बंद कर, ऐमीटर में धारा का पाठ्यांक लिया।

आयेशा ने समान मोटाई लेकिन दुगनी लम्बाई ‘2l’ का नाइक्रोम का तार परिपथ में लगाकर कुंजी को बन्द किया और ऐमीटर में धारा का पाठ्यांक लिया।

समृद्धि ने समान मोटाई तथा ‘l’ लम्बाई के ताँबे के तार को परिपथ में लगाकर कुंजी को बन्द किया और ऐमीटर में धारा का पाठ्यांक लिया।

(a) यदि ‘l’ लम्बाई के नाइक्रोम के तार के साथ ऐमीटर का पाठ्यांक X ऐम्पीयर है, तो ऐमीटर का पाठ्यांक क्या होगा यदि नाइक्रोम के तार के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल को समान रखते हुए, लम्बाई को दोगुना कर दिया जाये?

(b) ऐमीटर का पाठ्यांक क्या होगा यदि नाइक्रोम तार की लम्बाई ‘l’ समान रखते हुए, तार के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल दोगुना कर दिया जाये?

(c) ‘प्रतिरोधकता’ को परिभाषित कीजिए। इसका SI मात्रक लिखिए। मिश्रातुओं की प्रतिरोधकता की तुलना उनकी घटक धातुओं से कीजिए।

अथवा

(c) कारण दीजिए:

  1. विद्युत लैम्पों के तंतुओं के निर्माण में प्रायः केवल टंगस्टन का ही उपयोग किया जाता है।
  2. ब्रेड टोस्टर के ऊष्मक-चालक शुद्ध धातुओं के न बनाकर मिश्रातुओं के बनाएं जाते हैं।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]39. (A) (i)

भारत के घरों में प्रयुक्त होने वाली विद्युत धारा की किन्हीं दो विशेषताओं की सूची बनाइये।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]39. (A) (ii)

दिष्ट धारा और प्रत्यावर्ती धारा में कोई दो अन्तर लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]39. (A) (iii)

घरेलू विद्युत परिपथ में आप विद्युन्मय तार एवं उदासीन तार की पहचान किस प्रकार करेंगे?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]39. (B) (i)

विद्युत परिपथ में फ्यूज एक महत्वपूर्ण अवयव क्यों है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]39. (B) (ii)

परिपथ के अतिभारण और लघुपथन में अंतर स्पष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]39. (B) (iii)

कारण सहित व्याख्या कीजिए कि फ्यूज तार किस प्रकार के पदार्थ से बनाए जाते है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

CBSE previous year question papers Class 10 [कक्षा १०] Science (विज्ञान) with solutions 2025 - 2026

     CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper 2026 serve as a catalyst to prepare for your Science (विज्ञान) board examination.
     Previous year Question paper for CBSE Class 10 [कक्षा १०] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Science (विज्ञान), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10 [कक्षा १०].

How CBSE Class 10 [कक्षा १०] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Science (विज्ञान) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×