एम.टी.एन.एल., भारतीय रेल, एयर इंडिया, जेट एयरवेज़, ऑल इण्डिया रेडियो।
Advertisements
Advertisements
प्रश्न
व्याख्या कीजिए कि किसी देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्रक कैसे योगदान करता है?
Advertisements
उत्तर
किसी देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्रक का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्रक का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं होता। सभी महत्त्वपूर्ण गतिविधियों का संचालन सार्वजनिक क्षेत्रक के द्वारा किया जाता है। ऐसी गतिविधियाँ जिनकी आवश्यकता समाज के सभी सदस्यों को होती है, जैसे सड़कों, पुलों, रेलवे, पत्तनों, बिजली आदि का निर्माण और बाँध आदि से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना सार्वजनिक क्षेत्रक का काम है। सरकारऐसे भारी व्यय स्वयं उठाती है। सरकार किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए गेहूँ और चावल खरीदती है। इसे अपने गोदामों में भंडारित करती है और राशन की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को कम मूल्य पर बेचती है। इस प्रकार -सरकार किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को सहायता पहुँचाती है।
सभी के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएँ उपलब्ध कराना जैसे प्राथमिक कार्य भी सार्वजनिक क्षेत्रक में आते हैं। समुचित ढंग से विद्यालय चलाना और गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है। इस प्रकार किसी देश के आर्थिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्रक का योगदान महत्त्वपूर्ण है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
______ क्षेत्रक के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।
कपास एक ______ उत्पाद है और कपड़ा एक ______ उत्पाद है। (प्राकृतिक/विनिर्मित)
किसी वर्ष में उत्पादित ______ कुल मूल्य को स. घ. उ. कहते हैं।
स. घ. उ. के मदों में वर्ष 2003 में तृतीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी ______ प्रतिशत है।
असंगत की पहचान करें और बताइए क्यों?
शिक्षक, डॉक्टर, सब्जी विक्रेता, वकील
असंगत की पहचान करें और बताइए क्यों?
डाकिया, मोची, सैनिक, पुलिस कांस्टेबल
असंगत की पहचान करें और बताइए क्यों?
क्या आप मानते हैं कि आर्थिक गतिविधियों का प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र में विभाजन की उपयोगिता है? व्याख्या कीजिए कि कैसे?
इस अध्याय में आए प्रत्येक क्षेत्रक को रोजगार और सकल घरेलू उत्पाद (जी०डी०पी० ) पर ही क्यों केन्द्रित करना चाहिए? क्या अन्य वाद - पदों का परीक्षण किया जा सकता है? चर्चा करें।
तृतीयक क्षेत्रक अन्य क्षेत्रकों से भिन्न कैसे हैं? सोदाहरण व्याख्या कीजिए।
