हिंदी

वृत्तांत लेखन: समता विद्यालय, फुले नगर में मनाए गए 'बालिका दिवस ' समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए। (वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

वृत्तांत लेखन:

समता विद्यालय, फुले नगर में मनाए गए 'बालिका दिवस' समारोह का लगभग 60 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का होना अनिवार्य है।)

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

'बालिका दिवस' समारोह

दिनांक 3 जनवरी 2021 को सुबह 8:00 बजे समता विद्यालय, फुले नगर में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बालिका दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इस क्षेत्र के नगरसेवक श्रीमती निशा मिश्रा जी थी। विद्यालय के मुख्यध्यापक श्री बृजराज महातोजी ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथि जी का स्वागत किया।

बालिका दिवस समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागृह में किया गया था। विद्यालय की सभी शिक्षिक तथा सभी छात्राएँ इस समारोह में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का श्रीगणेश विद्या की देवी माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। अतिथिजी ने प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया तथा विद्यालय के मुख्यध्यापक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय की कुछ छात्राएँ महान नारियों की वेशभूषा पहने हुए थी। उन्होंने अपने भाषणों, गीतों तथा कविताओं के माध्यम से नारी महिमा का वर्णन किया। छात्राओं ने बेटी बचाओ पर बहुत अच्छा नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के द्वारा सभी को बेटी बचाओ , बेटी की रक्षा के लिए एक संदेश दिया गया था। विद्यालय के अध्यक्ष श्री संजय वर्माजी ने कार्यक्रम की अतिथी जी का संक्षिप्त परिचय दिया। अतिथि महोदया ने नारियों के योगदान तथा सावित्रीबाई फुले के संघर्ष पर प्रकाश डाला। मुख्यध्यापकजी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती माधुरी धुरी जी ने किया।

मुख्यध्यापकजी ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। दोपहर 12:00 बजे वंदे मात्रम और घोष वाक्य के साथ यह समारोह संपन्न हुआ।

shaalaa.com
वृत्तांत लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×