हिंदी

वज़ीर अली के जीवन का लक्ष्य अंग्रेज़ों को इस देश से बाहर करना था। 'कारतूस' पाठ के आधार पर कथन की सत्यता सिद्ध कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

वज़ीर अली के जीवन का लक्ष्य अंग्रेज़ों को इस देश से बाहर करना था। 'कारतूस' पाठ के आधार पर कथन की सत्यता सिद्ध कीजिए।

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

जाँबाज वज़ीर अली अत्यंत साहसी, पीर तथा पराक्रमी था। वह अवध के नवाब आसिफउद्दौला का बेटा था। वह जब स्वयं अवध के तख्त पर बैठा था, तो केवल पाँच महीने के शासन में ही उसने अवध के दरबार को अंग्रेज़ी प्रभाव से पूर्णतया मुक्त कर दिया था। उसके अंग्रेज़ विरोधी कार्यों को देखते हुए अंग्रेज़ों ने अपने षड्यंत्रों द्वारा उसे तख्त से हटाकर उसके पिता के भाई सआदत अली को नवाव घोषित कर दिया था। वज़ीर अली ने ऐसी विषम परिस्थितियों से भी हार नहीं मानी तथा वह सदैव अंग्रेज़ों को खदेड़ने के लिए प्रयत्न करता रहा। वह लगातार अपने बहादुर सिपाहियों के साथ नेपाल की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहा था ताकि वहाँ पहुँचकर वह अपनी शक्ति का विस्तार कर सके और अंग्रेज़ों को बाहर कर सके।

shaalaa.com
कारतूस
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Term 2 Sample

संबंधित प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए 
कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए 
वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए 
कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों मेंलिखिए 
कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफ़ाज़त कैसे की?


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों मेंलिखिए 
सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों मेंलिखिए 
लेफ़्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ़ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है?


निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60 शब्दों मेंलिखिए 
सवार ने कर्नल से कारतूस कैसे हासिल किए?


निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए 
गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफ़िला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।


पुस्तकालय से रॉबिनहुड के साहसिक कारनामों के बारे में जानकारी हासिल कीजिए।


‘कारतूस’ एकांकी का मंचन अपने विद्यालय में कीजिए।


अंग्रेज़ सैनिक वजीर अली को पकड़ने का प्रयास कब और कहाँ कर रहे थे?


सआदत अली सत्ता लोलुप था? स्पष्ट कीजिए।


वज़ीर अली ने गवर्नर जनरल से अपनी नराजगी का बदला वकील से लिया?


भारतीय नवाबों ने अंग्रेज़ों से पीछा छुड़ाने के लिए विदेशी शासकों का भी सहारा लिया इसमें वे कितना सफल रहे। पाठ के आलोक में स्पष्ट कीजिए।


वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख ‘कारतूस’ पाठ के आधार पर कीजिए।


गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए:

कौन/सा से वाक्य “कारतूस' एकांकी से मेल खाते हैं?

  1. वज़ीर अली की आज़ादी बहुत ख़तरनाक है।
  2. वकील ने वज़ीर अली की बात ध्यानपूर्वक सुनी और सहायता का पूरा आश्वासन दिया।
  3. इसका मतलब कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।
  4. लेफ़्टीनेंट के अनुसार वज़ीर अली को पकड़ना बहुत सरल है।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×