हिंदी

विद्यालय में ‘राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा’ के अवसर पर विविध साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए प्रधानाचार्य की ओर से एक सूचना - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

विद्यालय में ‘राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा’ के अवसर पर विविध साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए प्रधानाचार्य की ओर से एक सूचना लिखिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

केंद्रीय विद्यालय
गोमती नगर, लखनऊ

सूचना
राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि ‘राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा’ के अवसर पर हमारे विद्यालय में विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में निबंध लेखन, कविता पाठ, वाद-विवाद, कहानी लेखन आदि शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास करना है। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

  • दिनांक - ०१ सितंबर २०२६ से १५ सितंबर २०२६
  • समय - प्रातः ९ बजे से
  • स्थान - विद्यालय परिसर

प्रधानाचार्य

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) 4/3/1

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×