हिंदी

विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव के रूप में आप 'अंतर्विद्यालयी कहानी प्रतियोगिता' की जानकारी देते हुए छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहन हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव के रूप में आप 'अंतर्विद्यालयी कहानी प्रतियोगिता' की जानकारी देते हुए छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहन हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

केंद्रीय विद्यालय, जलवाय विहार, 
दिल्‍ली

सूचना

"अंतर्विद्यालयी कहानी प्रतियोगिता"

दिनांक: 15 फ़रवरी 2024

प्रिय छात्रों,

सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय की ओर से 'अंतर्विद्यालयीय कहानी प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। यह एक उत्कृष्ट अवसर है अपनी कहानी कहने की कला को प्रदर्शित करने का। इच्छुक छात्र 20 फ़रवरी 2024 तक अपना नाम और कहानी का संक्षिप्त विवरण राकेश राय, सांस्कृतिक सचिव के पास दर्ज कराएं। भाग लेने वाले विद्यार्थियोंको विद्यालय की ओर से इसकी तैयारी करवाई जाएगी तथा प्रतियोगिता के लिए सभी सुविधाएँ प्रदान करवाई जाएगी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

धन्यवाद,

राकेश राय,
(सांस्कृतिक सचिव)

केंद्रीय विद्यालय, 
जलवाय विहार, 
दिल्‍ली।

shaalaa.com
सूचना लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2023-2024 (March) Official

संबंधित प्रश्न

आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष रमेश सुब्रमण्यम हैं। अपने क्षेत्र के मुख्य पार्क में आयोजित होने वाले योग-शिविर के विषय में जानकारी देते हुए लगभग 50 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


आप साहित्य सघं की सचिव सुपोरना चक्रवर्ती हैं। आपके क. ख. ग. विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होनेवाली है। इसके लिए एक सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप कक्षा दसवीं के लिओनार्ड/बर्नडैट हैं। विद्यालय के बाॅस्केटबॉल मैदान में आपको एक घड़ी मिली है। इससे संबंधित सूचना विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए तैयार कीजिए। जिससे घड़ी खोने वाला छात्र उसे प्राप्त कर सके। यह सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव हैं। बाल दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के विवरण सहित सूचना तैयार कीजिए।


आप विनीत/विनीता है। आप ‘निवासी कल्याण संघ’ के सचिव हैं। सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा हेतु कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी सूचना देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


आप जॉनसन/जानकी है। विद्यालय की कैंटीन में आपको एक घड़ी मिली है। ‘खोया पाया’ विभाग को जानकारी देने के लिए उसकी सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप विद्यालय के प्रमुख छात्र, मानव हैं। आपके विद्यालय में आपदा प्रबंधन की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन होने वाला है। छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सूचित करने हेतु लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।


विद्यालय की सांस्कृतिक सभा के सचिव होने के नाते ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के विषय में विद्यार्थियों को सूचित करने के लिए लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।


सागर अपार्टमेंट के सचिव की ओर से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को जल की बर्बादी रोकने हेतु लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

विद्यालय द्वारा चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य संगठन के सचिव होने के नाते कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम के विवरण सहित इसकी सूचना प्रदान कीजिए।


आप दसवीं कक्षा के अर्पित/अर्पिता हैं। भोजनावकाश के दौरान खेल के मैदान में आपका ब्लेज़र (कोट) कहीं छूट गया। उससे संबंधित जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


आप विद्यालय के हैड बॉय/हैड गर्ल, देव/देविका हैं। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक विज्ञान-मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्रों द्वारा तैयार मॉडल और परियोजना-कार्य प्रदर्शित किए जाएँगे। सर्वश्रेष्ठ मॉडल और परियोजना कार्य को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस मेले से संबंधित जानकारी देते हुए एक सूचना लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप संगीत महिपाल/संगीता महिपाल हैं और राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र परिषद्‌ के खेल सचिव हैं। अपने विद्यालय में आयोजित होने वाले 'वार्षिक खेल महोत्सव' के संबंध में विवरण सहित एक सूचना लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप निवासी कल्याण संघ के सचिव/श्रेष्ठ सहाय/श्रेष्ठा सहाय हैं। आपकी सोसायटी में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन होने वाला है। शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोगों को आमंत्रण देते हुए एक सूचना तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए -

आप अभय सिंह/अभया सिंह हैं और 'समर्पण' नामक गैर-सरकारी संगठन के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं। आपका संगठन प्रौढ़ों के लिए निःशुल्क सायंकालीन कक्षाएँ प्रारंभ करने जा रहा है। इन कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए -

आप हर्ष चतुर्वेदी/हर्षा चतुर्वेदी हैं और विकास माध्यमिक विद्यालय के छात्र परिषद्‌ के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाली 'कैरियर परामर्श कार्यशाला' की जानकारी देते हुए एक सूचना तैयार कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×