Advertisements
Advertisements
प्रश्न
उस दूरी का आकलन कीजिए जिसके लिए किसी 4 mm के आकार के द्वारक तथा 400 nm तरंगदैर्घ्य के प्रकाश के लिए किरण प्रकाशिकी सन्निकट रूप से लागू होती है।
Advertisements
उत्तर
दिया है, λ = 400 nm = 400 x 10-9 m, d = 4 x 10-3 m
माना एकल झिरीं विवर्तन प्रतिरूप में प्रथम निम्निष्ठ केन्द्रीय उच्चिष्ठ से θ1 कोण पर प्राप्त होता है, तब
`sin theta_1 = lambda/"d"` यदि θ1 छोटा है तो sin θ1 = θ1
θ1 = `lambda/"d"`
यदि परदे की रेखाछिद्र से दूरी D है तो
केन्द्रीय उच्चिष्ठ की रेखीय चौड़ाई
x = `"D"theta_1 = ("D"lambda)/"d"`
माना किरण प्रकाशिकी अधिकतम ZF दूरी तक लागू होती है, तब
D = ZF पर x = d
`therefore "d" = ("Z"_"F" xx lambda)/"d"`
`=> "Z"_"F" = "d"^2/lambda = (4 xx 10^-3)^2/(400 xx 10^-9)` = 40 m
संबंधित प्रश्न
589 nm तरंगदैर्ध्य का एकवर्णीय प्रकाश वायु से जल की सतह पर आपतित होता है। (a) परावर्तित, तथा (b) अपवर्तित प्रकाश की तरंगदैर्घ्य, आवृत्ति तथा चाल क्या होगी? जल का अपवर्तनांक 1.33 है।
निम्नलिखित दशा में तरंगाग्र की आकृति क्या है?
किसी दूरस्थ तारे से आने वाले प्रकाश तरंगाग्र का पृथ्वी द्वारा अवरोधित भाग।
क्या काँच में प्रकाश की चाल, प्रकाश के रंग पर निर्भर करती है? यदि हाँ, तो लाल तथा बैंगनी में से कौन-सा रंग काँच के प्रिज्म में धीमा चलता है?
