हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

उपयोजित इतिहास का वर्तमानकाल के साथ किस प्रकार सहसंबंध होता है? - History and Political Science [इतिहास और राजनीति विज्ञान]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

उपयोजित इतिहास का वर्तमानकाल के साथ किस प्रकार सहसंबंध होता है?

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

इतिहास द्वारा भूतकाल की घटनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त होती है। इस जानकारी का उपयोग वर्तमान और भविष्य में लोगों के लिए किस प्रकार होगा, इसका विचार उपयोगी इतिहास में किया जाता है। उपयोजित इतिहास का वर्तमानकाल के साथ नीचे दिए अनुसार सहसंबंध होता है -

  1. भूतकाल की घटनाओं के आधार पर ही मानव वर्तमान की गतिविधि निश्चित करता है।
  2. अपने पूर्वजों के कर्तृत्व और विरासत के प्रति उसके मन में जिज्ञासा एवं आत्मीयता होती है। इस विरासत के इतिहास, पूर्वजों द्वारा निर्मित कलाकृति तथा परंपराओं का ज्ञान उपयोजित इतिहास के अध्ययन से वर्तमान मानव को मिलता है। उपयोजित इतिहास के आधार पर इस मूर्त और अमूर्त विरासत का संरक्षण किया जा सकता है।
  3. उपयोजित इतिहास द्वारा वर्तमान की सामाजिक चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है। वर्तमान की समस्याओं का हल ढूँढा जा सकता है। सामाजिक उपयोगिता पर निर्णय लिया जा सकता है।
  4. उपयोजित इतिहास के अध्ययन द्वारा वर्तमानकाल का यथोचित आकलन और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
shaalaa.com
उपयोजित इतिहास और वर्तमानकाल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1.3: उपयोजित इतिहास - स्वाध्याय [पृष्ठ २१]

APPEARS IN

बालभारती Itihas aur rajneeti vigyan [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 1.3 उपयोजित इतिहास
स्वाध्याय | Q ५. (२) | पृष्ठ २१
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×