हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

टिप्पणी लिखिए। विशाल कगार - Geography [भूगोल]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

टिप्पणी लिखिए।

विशाल कगार

टिप्पणी लिखिए
Advertisements

उत्तर

  1. क्षेत्र विस्तार की दृष्टि से विशाल कगार ब्राज़ील का सबसे छोटा प्राकृतिक विभाग है।
  2. साओ पाउलो से पोर्टो अलेग्रे के भाग में ब्राज़ील उच्च भूमि की ऊँचाई सीधे एक ही ढलान में समाप्त हो जाती है। इसके कारण कगार जैसा प्राकृतिक भाग तैयार होता है। ब्राज़ील उच्च भूमि की पूर्वी सीमा इसी विशाल कगार द्वारा निर्धारित होती है। विशाल कगार के इस भाग में ब्राज़ील उच्च भूमि की ऊँचाई ७९० मीटर है। कुछ भागों में यह ऊंचाई धीरे-धीरे कम होने लगती है।
  3. ब्राज़ील की जलवायु पर विशाल कगार का प्रभाव पड़ता है। इस कगार के कारण दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनों के प्रवाह में बाधा आती है। इससे ब्राज़ील के तटीय प्रदेश में अपेक्षाकृत अधिक वर्षा होती है।
  4. विशाल कगार के उस पार ब्राज़ील के पूर्वोत्तर भाग में पवन विमुख प्रदेश (वृष्टि-छाया प्रदेश) तैयार होता है। यह भाग 'अनावृष्टि चतुर्भुज' के नाम से जाना जाता है।
shaalaa.com
ब्राज़ील की प्राकृतिक संरचना
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 3: प्राकृतिक रचना एवं अपवाह तंत्र - स्वाध्याय [पृष्ठ २३]

APPEARS IN

बालभारती Bhugol [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 3 प्राकृतिक रचना एवं अपवाह तंत्र
स्वाध्याय | Q ३. (उ) | पृष्ठ २३
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×