हिंदी

‘टैन्गी बीवरेजिज लिमिटेड’ अपने लोकप्रिय खट्टे फलों के रस के लिए प्रसिद्ध है। इसने हाल ही में फलों के रस की एक नई श्रृंखला पेश की, जो उपभोक्ताओं के बीच तुरंत प्रसिद्ध (हिट) हो गई - Business Studies (व्यवसाय अध्ययन)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

‘टैन्गी बीवरेजिज लिमिटेड’ अपने लोकप्रिय खट्टे फलों के रस के लिए प्रसिद्ध है। इसने हाल ही में फलों के रस की एक नई श्रृंखला पेश की, जो उपभोक्ताओं के बीच तुरंत प्रसिद्ध (हिट) हो गई और इससे कम्पनी के लाभों में काफी बढ़ोतरी हुई। परिणामस्वरूप, निदेशक मंडल इस वर्ष के लिए अधिक लाभांश घोषित करना चाहते थे। मुख्य वित्तीय अधिकारी ने सुझाव दिया कि निर्णय लेने से पहले वे पिछले वर्षों में शेयर मूल्य पर लाभांश के प्रभाव का मूल्यांकन करें। एक विश्लेषण किया गया, जिससे पता चला कि किस प्रकार पिछले वर्षों में जब भी लाभांश बढ़ाया गया कम्पनी के शेयर मूल्य बढ़ गए। जबकि दूसरी ओर लाभांश में थोड़ी-सी कमी से शेयर मूल्य में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई।

उपर्युक्त स्थिति में मुख्य वित्तीय अधिकारी द्वारा निदेशक मंडल को निम्नलिखित में से लाभांश निर्णय को प्रभावित करने वाले किस घटक का सुझाव दिया गया?

विकल्प

  • पूँजी बाज़ार तक पहुँच

  • शेयर बाज़ार प्रतिक्रिया

  • अंशधारियों की प्राथमिकता

  • रोकड़ प्रवाह स्थिति

MCQ
Advertisements

उत्तर

शेयर बाज़ार प्रतिक्रिया

स्पष्टीकरण:

मुख्य वित्तीय अधिकारी ने यह सुझाव दिया कि लाभांश घोषित करने से पहले यह देखा जाए कि पिछले वर्षों में लाभांश में बदलाव का शेयर मूल्य पर क्या प्रभाव पड़ा।

विश्लेषण में पाया गया कि

  • लाभांश बढ़ाने पर → शेयर मूल्य बढ़ा
  • लाभांश घटाने पर → शेयर मूल्य गिरा

यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि निर्णय शेयर बाज़ार की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) 66/5/1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×