हिंदी

‘स्वास्थ्य की समस्या सभी जगह पाई जाती है’ इस विषय पर अपने विचार लगभग आठ से दस वाक्यों में लिखिए। - Hindi (Second/Third Language) [हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा)]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

‘स्वास्थ्य की समस्या सभी जगह पाई जाती है’ इस विषय पर अपने विचार लगभग आठ से दस वाक्यों में लिखिए।

विस्तार में उत्तर
Advertisements

उत्तर

आजकल हर राज्य, देश, और विश्व भर में लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं। विज्ञान की प्रगति ने अब तक कई लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों के इलाज को संभव बना दिया है। फिर भी, नई-नई बीमारियां प्रकट हो रही हैं जिनका निदान मुश्किल हो रहा है। बीमारियों की मूल वजह जागरूकता की कमी और लापरवाही है। अस्वच्छता और उचित उपचार तथा देखभाल की अनुपस्थिति में संक्रामक रोग जल्दी फैलते हैं। कुछ रोग पर्यावरणीय परिवर्तनों से भी जन्म ले रहे हैं, और इनके लिए मुख्य रूप से मनुष्य ही जिम्मेदार है। मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रकृति को हानि पहुंचा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। स्वच्छता के प्रयोग और पर्यावरण के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनकर ही हम इन बीमारियों से बच सकते हैं।

shaalaa.com
डॉक्टर का अपहरण
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1.07: डाॅक्‍टर का अपहरण - पाठ के आँगन में [पृष्ठ २५]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Lokbharati [English] Standard 9 Maharashtra State Board
अध्याय 1.07 डाॅक्‍टर का अपहरण
पाठ के आँगन में | Q (२) | पृष्ठ २५
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×