Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए-
| मंत्री: | महाराज, लोगों की पहली शिकायत यही है कि पानी अब निर्मल नहीं रहा है। यह नदियों और गहवरों में बहते समय गंदगी और बीमारियाँ अपने साथ बहाकर सब जगह पहुँचा देता है। |
| पानी: | महाराज, ये लोग पहले की तरह पानी की रखवाली नहीं करते हैं। पशुओं को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं। पशु अपनी गंदगी तालाब में छोड़ जाते हैं। गाँव की दूसरी गंदगी भी तालाब में फेंक दी जाती हैं। नदियों में कारखानों की गंदगी व शहर के गंदे नाले का पानी छोड़ा जाता है। महाराज, मैं अपने आप गंदा नहीं होता। मुझसे शिकायत करने वाले ही गंदा और दूषित करते हैं। |
(1) आकृति पूर्ण कीजिए- (2)

(2) (i) वचन परिवर्तन करके वाक्य फिर से लिखिए: (1)
पशुओं को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं।
(ii) निम्नलिखित शब्दों के लिए गद्यांश में आए विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए। (1)
- महारानी - ______
- साफ - ______
(3) जल प्रदूषण कम करने के उपाय 25 से 30 शब्दों में लिखिए। (2)
संक्षेप में उत्तर
सारिणी
एक पंक्ति में उत्तर
एक शब्द/वाक्यांश उत्तर
Advertisements
उत्तर
(1)

(2) (i) पशु को जोहड़ के भीतर तैरने छोड़ जाते हैं।
(ii)
- महारानी - महाराज
- साफ - गन्दा
(3) जल प्रदूषण कम करने के उपाय -
- औद्योगिक क्षेत्रों के अपशिष्ट को जल श्रोत में नहीं डाला जाना चाहिए।
- कूड़ा करकट/नगरीय अपशिष्ट निपाटन की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
- खेतों में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खादों का ही प्रयोग किया जाना चाहिए।
shaalaa.com
मुकदमा
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
