हिंदी

स्पेक्ट्रमीरासायनिक श्रेणी क्या है? - Chemistry (रसायन विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

स्पेक्ट्रमीरासायनिक श्रेणी क्या है?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

क्रिस्टल क्षेत्र विपाटन, Δ0 लिगन्ड तथा धातु आयन पर विद्यमान आवेश से उत्पन्न क्षेत्र पर निर्भर करता है। कुछ लिगन्ड प्रबल क्षेत्र उत्पन्न कर सकते हैं तथा ऐसी स्थिति में विपाटन अधिक होता है, जबकि अन्य दुर्बल क्षेत्र उत्पन्न करते हैं जिसके फलस्वरूप d-कक्षकों का विपाटन कम होता है। सामान्यत: लिगन्डों को उनके बढ़ती हुई क्षेत्र प्रबलता के क्रम में एक श्रेणी में निम्नानुसार व्यवस्थित किया जा सकता है –

\[\ce{I^- < Br^- < SCN^- < Cl^- < S^2- < F^- < OH^- < C2O^{2-}_4 < H2O < NCS^- < EDTA^{4-} < NH3 < en < CN^- < CO}\]

इस प्रकार की श्रेणी स्पेक्ट्रमीरासायनिक श्रेणी (spectrochemical series) कहलाती है। यह विभिन्न लिगन्डों के साथ बने संकुलों द्वारा प्रकाश के अवशोषण पर आधारित प्रायोगिक तथ्यों द्वारा निर्धारित श्रेणी है।

shaalaa.com
उपसहसंयोजन यौगिकों में आंबधन - क्रिष्टल क्षेत्र सिध्दांत
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 5: उपसहसंयोजन यौगिक - अभ्यास [पृष्ठ १४३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rasayan bhag 1 aur 2 [Hindi] Class 12
अध्याय 5 उपसहसंयोजन यौगिक
अभ्यास | Q 5.17 (i) | पृष्ठ १४३
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×