हिंदी

सोवियत अर्थव्यवस्था को किसी पूँजीवादी देश जैसे संयुक्त राज्य अमरीका की अर्थव्यवस्था से अलग करने किन्ही तीन विशेषताओं का जिक्र करें।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

सोवियत अर्थव्यवस्था को किसी पूँजीवादी देश जैसे संयुक्त राज्य अमरीका की अर्थव्यवस्था से अलग करने किन्ही तीन विशेषताओं का जिक्र करें।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

रूस विश्व का पहला देश था जहाँ माक्सवादी क्रांति सफल हुई और माक्सवादी विचारधारा के आधार पर शासन व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को अपनाया गया। रूस को समाजवादी सोवियत गणराज्यों का संघ अथवा सोवियत संघ कहकर पुकारा गया। इसकी शासन व्यवस्था साम्यवादी दल की तानाशाही पर आधारित थी। रूस में लोकतंत्रिक व्यवस्था के चिह्नों अथवा सिद्धांतो को अपनाया गया था। यहाँ की अर्थव्यवस्था पूँजीवादी देशो जैसे अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस आदि देशों की अर्थव्यवस्था से बिल्कुल भन्न थी। सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था एवं पूँजीवादी राज्यों की अर्थव्यवस्थाओ में मुख्य अंतर निम्लिखित थे -

  1. सोवियत संघ में अर्थव्यवस्था पर सरकार का पूर्ण नियंत्रण था जबकि पूँजीवादी राज्यों की अर्थव्यवस्था सरकार के नियंत्रण स्वामित्व में नहीं थी, उस पर बाजार व्यवस्था का प्रभाव था।
  2. सोवियत संघ में उत्पादन तथा वितरण के सभी साधन जैसे की कारखाने, कृषि फार्म, बैंक, व्यपार तथा वाणिज्य राज्य के स्वामित्व में थे और सरकार के निर्णय के अनुसार संचालित होते थे, परन्तु पूँजीवादी राज्यों में ये साधन तथा आर्थिक संस्थाएँ निजी क्षेत्र में थे। सरकार उन पर थोड़ा बहुत नियंत्रण उन्हें नियमित करने हेतु लगाती थी। परन्तु वहा मुख्य रूप से निजी स्वामित्व धारना को अपनाया गया था।
  3. सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था में निजी संपत्ति की आभाव था। वहाँ लोगो को निजी संपत्ति रखने का अधिकार नहीं था। निजी संपत्ति में रहने का मकान तथा घरेलू वस्तुएँ ही आती थी। कारखाने ,भूमि, खेत आदि पर सरकार स्वामित्व था। परन्तु पूँजीवादी राज्यों में लोगो को निजी संपत्ति रखने, उसे बेचने, किसी को देने के अधिकार होते थे।
  4. सोवियत संघ की अर्थव्यवस्था के अंतर्गत खुला व्यपार तथा खुली प्रतियोगिता का आभाव था। उत्पादन की सिमा उसकी गुणवत्ता, वस्तुओं की कीमते सरकार निश्चित करती थी और निजी लाभ की धारना का भी आभाव था। पूँजीवाद देशो की अर्थव्यवस्था के अंतर्गत स्वतंत्र व्यपार, खुली स्पर्धा अपनाई गई थी, वस्तुओं की कीमत उत्पादन निश्चित करता था, बाज़ार का उन पर प्रभाव पड़ता था और निजी लाभ उत्पादन का आधार था।
shaalaa.com
गोर्बाचेव और सोवियत संघ का विघटन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2: दो ध्रुवीयता का अंत - प्रश्नावली [पृष्ठ ३०]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Rajneeti Vigyaan Samkaalin Vishv Rajneeti [Hindi] Class 12
अध्याय 2 दो ध्रुवीयता का अंत
प्रश्नावली | Q 6. | पृष्ठ ३०
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×