हिंदी

'शक्ति - संतुलन' क्या है? कोई देश इसे कायम करता है? - Political Science (राजनीति विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

'शक्ति - संतुलन' क्या है? कोई देश इसे कायम करता है?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

परंपरागत सुरक्षा - निति का एक तत्व और है। इसे शक्ति - संतुलन कहा जाता है। कोई देश अपने अड़ोस - पड़ोस में देखने पर पाता है की कुछ मुल्क छोटे हैं तो कुछ बड़े। इससे इशारा मिल जाता है की भविष्य में किसी देश से उसे खतरा हो सकता हैं। उदाहरण के लिए कोई पड़ोसी देश संभव है यह न कहे की वह हमले की तैयारी में लगा हैं। हमले का कोई प्रकट कारण भी नहीं जान पड़ता हो। फिर भी यह देखकर की कोई देश बहुत ताकतवर है यह भॉपा जा सकता हैं की भविष्य में यह हमलावर हो सकता है। इस वजह से हर सरकार अपने शक्ति - संतुलन को लेकर बहुत संवेदनशील रहती हैं। कोई सरकार दूसरे देशों से शक्ति - संतुलन का पलड़ा अपने पक्ष में बैठने के लिए जी - तोड़ कोशिश करती है। जो देश नजदीक हों, जिनके साथ अनवन हो या जिन देशों के साथ अतीत में लड़ाई हो चुकी हो उसके साथ शक्ति - संतुलन को अपने पक्ष में करने पर खासतौर पर जोर दिया जाता है। शक्ति - संतुलन बनाये रखने की यह कोशिश ज्यादातर अपनी सैन्य - शक्ति बढ़ाने की होती है लेकिन आर्थिक और प्रौधोगिकी की शक्ति भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि सैन्य - शक्ति का यह आधार है।

shaalaa.com
भारत - सुरक्षा की रणनीतियाँ
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×