हिंदी

शब्दों के बारे में लेखक के विचार बताओ। - Hindi (Second/Third Language) [हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा)]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

शब्दों के बारे में लेखक के विचार बताओ।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

लेखक के अनुसार मनुष्य के मस्तिष्क ने भाषा खोजी। भाषा शब्दों का संयोजन है। वैज्ञानिक दृष्टि से अक्षर केवल ध्वनि के चिह्न मात्र हैं; निर्जीव हैं, लेकिन व्यावहारिक दृष्टि से प्रयोग करने पर इन्हीं अक्षरों से बननेवाले शब्दों में ताकत आ जाती है। प्रत्येक शब्द अलग-अलग देश, काल, वातावरण में अलग-अलग अर्थ देने लगते हैं। कुछ शब्द कभी हँसी-खुशी तो कभी उदासी और दुख प्रकट करने लगते हैं। कुछ शब्द प्रिय, कुछ अप्रिय, कुछ सक्रिय बनाने वाले, कुछ निष्क्रिय बनाने वाले, कुछ मित्रता करने वाले तथा कुछ स्वतंत्र रहने वाले प्रकृति के होते हैं। कई बार तो किसी गलत शब्द का प्रयोग कर देने से वर्षों की दोस्ती तक टूट जाती है। शब्द भी अमूल्य धरोहर है जिसका उपयोग सोच समझकर करना चाहिए। शब्द की संपदा को बढ़ाने के लिए साहित्य का वाचन और शब्दकोश का भी अध्ययन करना चाहिए।

shaalaa.com
गद्य (7th Standard)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2.04: शब्द संपदा - अध्याय [पृष्ठ ३८]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Sulabhbharati [English] Standard 7 Maharashtra State Board
अध्याय 2.04 शब्द संपदा
अध्याय | Q (२) | पृष्ठ ३८
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×