हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

सौर पॅनलों को किस प्रकार से समायोजित कर आवश्यक विद्युत शक्ति कैसे प्राप्त की जाती हैं? - Science and Technology 2 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी २]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

सौर पॅनलों को किस प्रकार से समायोजित कर आवश्यक विद्युत शक्ति कैसे प्राप्त की जाती हैं?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

  1. अनेक सौर विद्युत सेलों को श्रेणी क्रम तथा समांतर क्रम में जोड़कर सौर पैनल तैयार किए जाते हैं।
  2. इस पद्धति से अपनी आवश्यकता के अनुसार भिन्न-भिन्न विभवांतर और विद्युत धारा उत्पन्न करने वाले सौर पैनल बनए जाते हैं।
  3. जब दो सौर विद्युत सेल श्रेणी क्रम से जोड़े जाते हैं तब उनसे प्राप्त होने वाला विभवांतर दोनों सौर विद्युत सेलों के विभवांतर के योगफल के बराबर होता है। परंतु श्रेणी क्रम में जोड़ने पर दोनों सौर विद्युत सेलों की विद्युत धारा का योगफल प्राप्त नहीं होता है।
  4. जब दोनो सौर विद्युत सेलों को समांतर क्रम में जोड़ा जाता है तब सेलों से प्राप्त होने वाली विद्युतधारा दोनो सेलों से प्राप्त होने वाली विद्युतधारा के योगफल के बराबर होती है। परंतु समांतर क्रम में जोड़ने पर सौर विद्युत सेलों के विभवांतर का योगफल प्राप्त नहीं होता है।
  5. अनेक सौर पैनलों को पुनः श्रेणीक्रम और समांतर क्रम पद्धति से जोड़कर आवश्यकता के अनुसार विद्युतधारा और विभवांतर प्राप्त की जा सकती है।
  6. अनेक सौर पैनलों को पुनः श्रेणीक्रम में जोड़कर स्ट्रिंग बनाया जाता है तथा अनेक स्ट्रिंग को समांतर क्रम में जोड़कर सौर अरेय (Solar Array) बनाया जाता है।
  7. इस प्रकार सौर विद्युत सेल से आवश्यकतानुसार विद्युत शक्ति प्राप्त की जा सकती है।
shaalaa.com
सौर ऊर्जापर (Solar Energy) आधारित विद्युत केंद्र
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 5: हरित ऊर्जा की दिशा में - स्वाध्याय [पृष्ठ ६०]

APPEARS IN

बालभारती Vigyaan aur Prodyogiki 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 5 हरित ऊर्जा की दिशा में
स्वाध्याय | Q 9. आ. | पृष्ठ ६०

संबंधित प्रश्न

सौर उर्जा के लाभ और सीमाएँ क्या हैं?


नीचे दिए गए विद्युत निर्मिती केंन्द्रों में क्रमशः होनेवाले ऊर्जा के रूपांतरण को स्पष्ट कीजिए।

सौर ऊष्मीय विद्युत निर्मिती केन्द्र


वैज्ञानिक कारण लिखिए।

सौर फोटोव्होल्टाईक सेल की सहायता से mW से MW तक ऊर्जानिर्मिती संभव हैं।


सौर ऊष्मीय विद्युत निर्मिती का संकल्पना चित्र तैयार कीजिए।


नामनिर्देशित आकृति बनाइए।

सौर ऊष्मीय विद्युत केन्द्र के लिए ऊर्जा- रूपांतरण दर्शानेवाली।


नामनिर्देशित आकृति बनाइए।

एक सौर पॅनेल से 18 V विभवांतर और 3 A विद्युतधारा प्राप्त होती है। 72 V विभवांतर और 9 A विद्युतधारा प्राप्त होने के लिए सौर पॅनल का उपयोग करके सौर अेरे किस प्रकार बना सकते हैं ? इसकी आकृति बनाइये। आकृति में आप सौर पॅनल दर्शाने के लिए विद्युत सेल के पॅनल का उपयोग कर सकते हैं।


ऊष्मीय विद्युत निर्मिती केंद्र में किस ईंधन का उपयोग करते हैं?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×