Advertisements
Advertisements
प्रश्न
रूस के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात 1905 से पहले कैसे थे?
दीर्घउत्तर
Advertisements
उत्तर
रूस के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात 1905 से पहले जनसाधारण के लिए बहुत बुरे थे।
- बीसवीं सदी के प्रारंभ में 85 प्रतिशत रूसी कृषक थे।
- फ़्रांस तथा जर्मनी में अनुपात 40 प्रतिशत से 50 प्रतिशत था। रूस अनाज का एक बड़ा निर्यातक था।
- मॉस्को तथा सेंट पीट्सवर्ग प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र थे।
- जब रूसी रेल नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा था तो सन् 1890 के दशक में कई कारखाने स्थापित किए गए और कारखानों में विदेशी निवेश बढ़ गया।
- कामगार उनकी दक्षता के अनुसार सामाजिक समूहों में बंटे हुए थे। कामगार या तो गांवों से आते थे या कारखानों में नौकरी पाने के लिए शहरों में प्रवास करते थे।
- इस समय किसानों की बिरादरी बहुत धार्मिक थी किंतु कुलीनता के बारे में अधिक नहीं सोचती थी। उनका विश्वास था कि भूमि उनके बीच बंटी होनी चाहिए। क्योंकि सामंती अधिकारों के कारण यह संभव नहीं था, अतः किसानों की अपनी कम्यून थी जिसमें धन का वितरण प्रत्येक के परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाता था।
- जब कभी कामगार किसी के निकाले जाने पर या कार्यस्थितियों को लेकर नियोक्ताओं से असहमत होते थे तो विभाजन के बावजूद भी वे हड़ताल के लिए इकट्ठे हो जाते थे। सन् 1904 मज़दूरों के लिए बुरा था।
- आवश्यक वस्तुओं के दाम बहुत बढ गए। मज़दूरी 20 प्रतिशत घट गई।
- कामगार संगठनों की सदस्यता शुल्क नाटकीय तरीके से बढ़ जाता है।
- सेंट पीट्सवर्ग के 1,10,000 से अधिक मज़दूर रोज के काम के घंटों को कम करने, मज़दूरी बढाने तथा कार्यस्थितियों में सुधार करने की मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए।
shaalaa.com
रूसी क्रांति
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
