Advertisements
Advertisements
प्रश्न
रंग दृष्टि क्या है?
Advertisements
उत्तर
पर्यावरण के साथ अंतःक्रिया करते समय हम विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का ही नहीं, बल्कि उनके वर्णी (रंगों) का भी अनुभव करते हैं। उल्लेखनीय है कि रंग हमारे संवेदी अनुभवों की एक मनोवैज्ञानिक विशेषता होते हैं। जब हमारा मस्तिष्क बाह्य जगत से प्राप्त सूचनाओं की व्याख्या करता है तब यह विशेषता प्रकट होती है। यह जानना आवश्यक है कि प्रकाश का वर्णन भौतिक रूप से तरंगदैर्घ्य के रूप में किया जाता है, रंग के रूप में नहीं। हम जानते हैं कि दृश्य स्पेक्ट्रम का ऊर्जा-परास 380 - 780 नैनोमीटर होता है जिसका हमारे प्रकाशग्राही पता लगा सकते हैं। दृश्य स्पेक्ट्रम से कम या अधिक ऊर्जा आँखों के लिए हानिकारक होती है। सूर्य के प्रकाश में इन्द्रधनुष की तरह सात रंगों का मिश्रण होता है। प्रेक्षित रंग वायलेट, इंडिगो, ब्लू, ग्रीन, येलो, ऑरेंज तथा रेड (संक्षेप में VIBGYOR) होते हैं।
