Advertisements
Advertisements
प्रश्न
पूरक पाठ्यपुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘साना-साना हाथ जोड़ि.....’ में लेखिका को कब और क्यों यह अनुभव हुआ कि तमाम भौगोलिक विविधता और वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद भारत की आत्मा एक ही है?
Advertisements
उत्तर
लेखिका ‘मधु कांकरिया’ अपनी सहेलियों के साथ लोंग स्टॉक में घूम रही थीं। उन्होंने एक झोंपड़ी के भीतर घूमता हुआ एक पहिया देखा। उनके ड्राइवर कम गाइड ने बताया कि यह धर्म चक्र है, इसे ‘प्रेयर व्हील’ कहा जाता है। इसे घुमाने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
यह दृश्य देखकर लेखिका को एहसास हुआ कि तमाम भौगोलिक भिन्नताओं एवं वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद भी भारत की आत्मा एक है। लगभग सभी भारतीय अपने पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं इसलिए वे विभिन्न उपाय करते हैं। मैदानी क्षेत्रों के लोग तीर्थ यात्राओं पर जाते हैं, पवित्र नदियों में स्नान करते हैं तो पहाड़ी लोग प्रेयर व्हील घुमाते हैं। पूरे देशवासियों की आस्थाएँ, विश्वास, अंधविश्वास, कल्पनाएँ तथा पाप-पुण्य की अवधारणाएँ एक समान हैं।
