हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

पेट्रोल और ड़िझेल में इथॅनॉल मिलाने के क्या लाभ है? - Science and Technology 2 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी २]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

पेट्रोल और ड़िझेल में इथॅनॉल मिलाने के क्या लाभ है?

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

जब पेट्रोल और ड़िझेल का इंधन के रूप में उपयोग करते हैं, तब वायु प्रदूषण अधिक उत्पन्न होता है। इसी प्रकार पेट्रोल और ड़िझेल जीवाश्म इंधन हैं। इस कारण निकट भविष्य में इनके भंडारों के समाप्त होने की संभावना अधिक है।

जिस समय पेट्रोल और ड़िझेल में इथॅनॉल मिलाया जाता है। उस समय CO2, CO और हाइड्रोकार्बन की हवा में उत्सर्जित होने वाली मात्रा कम हो जाती है। पेट्रोल और ड़िझेल के दहन से जिस प्रकार के प्रदूषक कण निर्मित होते हैं, उस प्रकार के प्रदूषक कण इथॅनॉल के दहन से निर्मित नहीं होते हैं। महँगे पेट्रोल अथवा ड़िझेल में इथॅनॉल को मिश्रित करने से इन दोनों इंधन का मूल्य भी कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त पेट्रोल और ड़िझेल की तुलना में इथॅनॉल का ज्वलन भी अत्यंत प्रभावशाली ढंग से होता है। इन सभी कारणों से पेट्रोल और ड़िझेल में इथॅनॉल मिश्रित किया जाता है।

shaalaa.com
सूक्ष्‍मजीव ओैर इंधन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 7: पहचान सूक्ष्मजीव विज्ञान की - स्वाध्याय [पृष्ठ ८७]

APPEARS IN

बालभारती Vigyaan aur Prodyogiki 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 7 पहचान सूक्ष्मजीव विज्ञान की
स्वाध्याय | Q 8. आ. | पृष्ठ ८७
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×