Advertisements
Advertisements
प्रश्न
नीयो लिमिटेड ने मदुरा लिमिटेड से ₹ 25,00,000 की परिसम्पत्तियों तथा ₹ 12,00,000 की देयताओं का अधिग्रहण ₹ 18,00,000 के क्रय प्रतिफल के बदले किया। नीयो लिमिटेड ने क्रय प्रतिफल के सम्पूर्ण भुगतान में ₹ 100 प्रत्येक के 11% ऋणपत्रों को 10% बट्टे पर निर्गमित किया।
नीयो लिमिटेड की पुस्तकों में उपरोक्त लेनदेनों के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए।
Advertisements
उत्तर
| नियो लिमिटेड की पुस्तकों में रोज़नामचा प्रविष्टियाँ |
||||
| तिथि | विवरण | ब. पृ. स | नाम राशि (₹) | जमा राशि (₹) |
| 1. | विविध परिसंपत्तियाँ खाता ...नाम | 25,00,000 | - | |
| ख्याति खाता (संतुलन राशि) ...नाम | 5,00,000 | - | ||
| विविध दायित्व खाते से | - | 12,00,000 | ||
| मदुरा लिमिटेड (क्रय प्रतिफल) | - | 18,00,000 | ||
| (परिसंपत्तियाँ तथा दायित्व का अधिग्रहण करने पर) | ||||
| 2. | मदुरा लिमिटेड ...नाम | 18,00,000 | - | |
| ऋणपत्र निर्गमन पर बट्टा खाता ...नाम | 2,00,000 | - | ||
| 11% ऋणपत्र खाते से | - | 20,00,000 | ||
| (20,000 ऋणपत्र 10% बट्टे पर निर्गमित करने पर) | ||||
कार्यकारी टिप्पणी:
1. ख्याति/पूँजीगत आरक्षित की गणना:
शुद्ध परिसंपत्तियाँ = परिसंपत्तियाँ − दायित्व
= 25,00,000 − 12,00,000
= 13,00,000
ख्याति = 18,00,000 − 13,00,000
= 5,00,000
2. निर्गमित किए जाने वाले ऋणपत्रों की संख्या की गणना:
क्रय प्रतिफल = ₹ 18,00,000
प्रति ऋणपत्र निर्गमन मूल्य = 100 − 10
= ₹ 90
ऋणपत्रों की संख्या = `(18,00,000)/90`
= 20,000 ऋणपत्र
अंकित मूल्य = 20,000 × 100
= ₹ 20,00,000
छूट = 20,00,000 − 18,00,000
2,00,000
