हिंदी

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए। जानलेवा प्लास्टिक सस्ता और सुलभता के कारण लोकप्रिय दूषित रसायनों की खान प्रतिबंध की आवश्यकता

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

जानलेवा प्लास्टिक

  • सस्ता और सुलभता के कारण लोकप्रिय
  • दूषित रसायनों की खान
  • प्रतिबंध की आवश्यकता
संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

जानलेवा प्लास्टिक

प्लास्टिक सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थों में से एक है इससे डिब्बे, बैग, फर्नीचर और अन्य कई उत्पाद बनाए जाते हैं क्योंकि किफायती होनें के साथ इन्हें किसी भी आकार में दाला जा सकता है। प्लास्टिक बैग हल्के वजन के होते हैं और इन्हें बिना ज्यादा मेहनत किए भी ले जाया जा सकता है। यह काफी सस्ते भी होते हैं। प्लास्टिक बैग पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख कारणो में से एक है, क्योंकि प्लास्टिक एक नान-बायोडिग्रेडिबल पदार्थ है, इसलिए यह पर्यावरण में सैकड़ो सालो तक बना रहता है लगातार प्रदूषण फैलाता है। इससे पहले कि यह हमारे पर्यावरण को पूरी तरह से नष्ट कर दे, हमे प्लास्टिक बैगों पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।

इसके लिए हमे इको-फ्रैंडली विकल्पों का उपयोग करना चाहिए। जैसे कि बाज़ार से सामान खरीदते समय हम प्लास्टिक बैग की जगह जूट के कपड़े या पेपर से बने बैगों का इस्तेमाल कर सकें। पार्टियों और उत्सवों के दौरान हम प्लास्टिक के बैग व अन्य सामानों का उपयोग न करके स्टील, कागज थर्माकोल या अन्य उत्पादों से बनी वस्तुओं का प्रयोग कर सकते हैं। व्यापक रूप से फेंके गए प्लास्टिक का उपयोग गाय जैसे जानवरों द्वारा खाद्य सामग्री के रूप में किया जाता है। डिस्पोजेड प्लास्टिक के इस सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएँ होती हैं।

प्लास्टिक में विषाक्त पदार्थ होते हैं। प्लास्टिक के वजह से पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओ के साथ-साथ समुद्री जीवों पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसे छोटे यौगिक में तोड़ा नहीं जा सकता और हमेशा के लिए निपटाया नहीं जा सकता। फँँके जाने के बाद भी पृथ्वी की सतह पर बनी रहती है। इस कारण से प्लास्टिक प्रदूषण से उत्पन्न प्रभाव व्यापक है। चूँकि यह कम होने में सक्षम नहीं है, इसलिए यह खतरनाक है।

shaalaa.com
अनुच्छेद लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×