हिंदी

निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए: आप निवासी कल्याण संघ के/की सचिव अरुण पटनायक/अरुणा पटनायक हैं। आपकी सोसायटी में शास्त्रीय नृत्य-संगीत की कक्षाएँ शुरू होने वाली हैं। इन कक्षाओं में - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप निवासी कल्याण संघ के/की सचिव अरुण पटनायक/अरुणा पटनायक हैं। आपकी सोसायटी में शास्त्रीय नृत्य-संगीत की कक्षाएँ शुरू होने वाली हैं। इन कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

कल्याण संघ, सोसायटी
सूचना

19/6/2023

शास्त्रीय नृत्य-संगीत कक्षा

     सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि हमारी सोसायटी में शास्त्रीय नृत्य संगीत कक्षाएँ शुरु की जा रही हैं। यहाँ हम सभी उम्र के लोगों को नृत्य सिखाने का इंतजाम किया गया है। आने वाले दिनों में, राज्य स्तर पर शास्त्रीय नृत्य संगीत की प्रतियोगिताएँ भी होने वाली हैं। हम इस उद्देश्य के साथ शास्त्रीय नृत्य संगीत को बढ़ावा देने के लिए कक्षाएँ शुरू कर रहे हैं।

    आप सभी से अनुरोध है कि आप भी इस अवसर का लाभ उठाएँ और इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार रहें। हम सभी का सहयोग आवश्यक है ताकि यह प्रयास सफल हो सके। 

इच्छुक व्यक्ति दिए गए पते पर संपर्क करें:

दिनांक एवं समय: 20/06/2023 से 25/06/2023 तक
समय प्रात: 9 बजे से 5 बजे तक
स्थान: सोसायटी हॉल
मुख्य आकर्षण: रविवार को मुफ़्त प्रदर्शन

सचिव
अरुण पटनायक

shaalaa.com
सूचना लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2022-2023 (March) Outside Delhi Set 1

संबंधित प्रश्न

आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष रमेश सुब्रमण्यम हैं। अपने क्षेत्र के मुख्य पार्क में आयोजित होने वाले योग-शिविर के विषय में जानकारी देते हुए लगभग 50 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


आप कक्षा दसवीं के लिओनार्ड/बर्नडैट हैं। विद्यालय के बाॅस्केटबॉल मैदान में आपको एक घड़ी मिली है। इससे संबंधित सूचना विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए तैयार कीजिए। जिससे घड़ी खोने वाला छात्र उसे प्राप्त कर सके। यह सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव हैं। बाल दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के विवरण सहित सूचना तैयार कीजिए।


आप रजत चट्टोपाध्याय/रजनी रस्तोगी, मोहल्ला सुधार समिति के सचिव हैं। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।


आप विनीत/विनीता है। आप ‘निवासी कल्याण संघ’ के सचिव हैं। सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा हेतु कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी सूचना देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


आप विद्यालय के प्रमुख छात्र, मानव हैं। आपके विद्यालय में आपदा प्रबंधन की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन होने वाला है। छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सूचित करने हेतु लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।


सागर अपार्टमेंट के सचिव की ओर से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को जल की बर्बादी रोकने हेतु लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

संस्कृति क्लब की ओर से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए तथा सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए अध्यक्ष की ओर से सूचना लिखिए।


आपकी सोसायटी में आगामी माह के अंतिम सप्ताह में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी सचिव की ओर से इस जानकारी को लोगों को पहुँचाने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


'गणतंत्र दिवस' के अवसर पर आपकी सोसायटी के पार्क में ध्वजारोहन और खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी सचिव की ओर से इस जानकारी को लोगों तक पहुँचाने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


आप विद्यालय के हैड बॉय/हैड गर्ल, देव/देविका हैं। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक विज्ञान-मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्रों द्वारा तैयार मॉडल और परियोजना-कार्य प्रदर्शित किए जाएँगे। सर्वश्रेष्ठ मॉडल और परियोजना कार्य को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस मेले से संबंधित जानकारी देते हुए एक सूचना लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप संगीत महिपाल/संगीता महिपाल हैं और राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र परिषद्‌ के खेल सचिव हैं। अपने विद्यालय में आयोजित होने वाले 'वार्षिक खेल महोत्सव' के संबंध में विवरण सहित एक सूचना लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए -

आप अभय सिंह/अभया सिंह हैं और 'समर्पण' नामक गैर-सरकारी संगठन के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं। आपका संगठन प्रौढ़ों के लिए निःशुल्क सायंकालीन कक्षाएँ प्रारंभ करने जा रहा है। इन कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए -

आप हर्ष चतुर्वेदी/हर्षा चतुर्वेदी हैं और विकास माध्यमिक विद्यालय के छात्र परिषद्‌ के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाली 'कैरियर परामर्श कार्यशाला' की जानकारी देते हुए एक सूचना तैयार कीजिए।


छुट्टी के बाद स्कूल की बस से घर जाते हुए आपका एक बैग बस में ही छूट गया। बस का रूट नं. और अपने बैग का विवरण देते हुए विद्यालय के सुचना पट्ट पर लगाने के लिए एक सुचना लगभग 60 शब्दो में लिखिए।


विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव के रूप में आप 'अंतर्विद्यालयी कहानी प्रतियोगिता' की जानकारी देते हुए छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहन हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×