हिंदी

निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए: आप अ.ब.स. विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका/अध्यापक प्रणीति/प्रणीष हैं। आपके विद्यालय में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर विज्ञान मेले - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप अ.ब.स. विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका/अध्यापक प्रणीति/प्रणीष हैं। आपके विद्यालय में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर विज्ञान मेले का आयोजन होने वाला है। इस बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

अ.ब.स. विद्यालय
लक्ष्मी नगर, पटना

सूचना

दिनांक: १४ फरवरी २०२६

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेले का आयोजन

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर हमारे विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विद्यार्थी अपने विज्ञान संबंधी मॉडल और परियोजनाएँ प्रस्तुत करेंगे।

अतः सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे इसमें उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने ज्ञान का प्रदर्शन करें।

  • दिनांक – २८ फरवरी २०२६
  • समय – प्रातः ९:३० बजे
  • स्थान – विद्यालय प्रांगण

वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका
प्रणीति

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) 4/4/3

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×