हिंदी

निम्नलिखित सूचना से परिकलित करें- सकल लाभ अनुपात, रहतिया आवर्त अनुपात, तथा व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित सूचना से परिकलित करें-

  1. सकल लाभ अनुपात
  2. रहतिया आवर्त अनुपात, तथा
  3. व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात
  रू.
प्रचालन द्वारा आगम 3,00,000
प्रचालन द्वारा आगम की लागत 2,40,000
अंतिम रहतिया 62,000
सकल लाभ 60,000
प्रारंभिक रहतिया 58,000
व्यापारिक प्राप्य 32,000
संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

(1) सकल लाभ अनुपात

सकल लाभ अनुपात = `"सकल लाभ"/"प्रचालन से निवल की लागत" xx 100`

सकल लाभ = प्रचालन द्वारा आगम - प्रचालन द्वारा आगम की लागत

= 3,00,000 - 2,40,000

= 60,000

सकल लाभ अनुपात = `(60,000)/(3,00,000) xx 100`

सकल लाभ अनुपात = 20%

(2) रहतिया आवर्त अनुपात

रहतिया आवर्त अनुपात = `"प्रचालन से आगम की लागत"/"औसत रहतिया"`

औसत रहतिया = `("प्रारंभिक रहतिया" + "अंतिम रहतिया")/2`

`= (58,000 + 62,000)/2`

= 60,000

रहतिया आवर्त अनुपात = `(2,40,000)/(60,000)`

रहतिया आवर्त अनुपात = 4 गुणा

(3) व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात

व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात = `"प्रचालन से निवल उधार आगम"/"औसत व्यापारिक प्राप्य"`

`= (3,00,000)/(32,000)`

व्यापारिक प्राप्य आवर्त अनुपात = 9.375 गुणा

*नोट - प्रश्न में प्रारंभिक व्यापारिक प्राप्य नहीं दिया गया है अतः औसत नहीं निकाला जायेगा।

shaalaa.com
लाभ प्रदता अनुपात
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 5: लेखांकन अनुपात - अभ्यास हेतु प्रश्न [पृष्ठ २४६]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Lekhashastra Company Khate evam Vittiya Vivaranon ka Vishleshan [Hindi] Class 12
अध्याय 5 लेखांकन अनुपात
अभ्यास हेतु प्रश्न | Q ग. 22. | पृष्ठ २४६
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×