हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: इतना सुनते ही वह झट से ऑटो में बैठ गई। बूढ़े की सहमति ने उसे दिली राहत दी। बूढ़ा अभी भी अगले पहिये पर झुका - Hindi [हिंदी]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित पठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

इतना सुनते ही वह झट से ऑटो में बैठ गई। बूढ़े की सहमति ने उसे दिली राहत दी। बूढ़ा अभी भी अगले पहिये पर झुका हुआ था और पाँव से दबाकर टायर देख रहा था। बूढ़े की पैंट का पोंचा घुटने तक गुल्टा हुआ था। उसके घुटने के थोड़ा नीचे रगड़ का निशान बना हुआ था। वैसे तो वह अच्छा खासा लंबा था लेकिन उसकी कमर स्थायी तौर से झुकी थी। सिर के सन-से बाल बिना कंघी के फैले हुए थे। उसके चेहरे के गोरे रंग पर मैल, धूल और धुएँ की चिपचिपी परत चढ़ी हुई थी। उसने आँखें मिचमिचाते हुए पिछली सीट के छोटे-से अंधेरे में उसे देखा-वह बैठ चुकी थी। तीनों बैग सीट के पीछे रखकर वह हाथ में मोबाइल और छोटा-सा पर्स लिए चुपचाप बैठी थी।

“चलो जी चलते हैं।” बूढ़ा मीटर गिराते हुए सीट पर बैठ गया और दोनों हाथ जोड़े पल भर आँखें मूँदे रहा। सुबह से नहीं मिला हाथ जोड़ने का टाइम? वह बूढ़े के क्रियाकलाप देखते हुए सोचने लगी। 

  1. संजाल पूर्ण कीजिए:                     [2]

  2. ‘बढ़ते हुए यातायात के साधनों के दुष्परिणाम’ विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।                     [2]
आकलन
Advertisements

उत्तर


  1. बढ़ते यातायात के साधनों से प्रदूषण, शोर और दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं। ईंधन की अधिक खपत से पर्यावरण असंतुलन होता है। इससे स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ती हैं और प्राकृतिक संसाधनों का तेजी से क्षय होता है।
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2025-2026 (March) Official Board paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×