हिंदी

निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए: 'जूझ' पाठ के लेखक में कविता-रचना के प्रति रुचि कैसे उत्पन्न हुई? - Hindi (Core)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए:

'जूझ' पाठ के लेखक में कविता-रचना के प्रति रुचि कैसे उत्पन्न हुई?

लघु उत्तरीय
Advertisements

उत्तर

श्री सौंदलगेकर बड़े आनंद के साथ मराठी भाषा पढ़ाते थे। वे कविता को मधुर स्वर में गाते और भाव, छंद, लय के जानकार थे। पहले वे एकाध कविता गाकर सुनाते, फिर अभिनय के साथ कविता का भाव समझाते। उन्हें नई-पुरानी मराठी कविताओं के साथ अनेक अंग्रेज़ी कविताएँ भी कंठस्थ थीं। पढ़ाते समय वे प्रसिद्ध कवियों से हुई मुलाकातों के संस्मरण सुनाते और अपनी भी कविताएँ सुनाते थे। वे लेखक की कविता को देखकर उसे शाबाशी देते और कविता की भाषा, लय, छंद, गति, और अलंकार पर सूक्ष्म दृष्टिकोण व्यक्त करते। उनकी विशेषताओं ने लेखक को यह विश्वास दिलाया कि कवि भी एक साधारण मनुष्य होता है। सौंदलगेकर ने लेखक को कविता संग्रह की पुस्तकें देकर काव्य सृजन के लिए प्रेरित किया।
shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2023-2024 (March) 2/1/3

APPEARS IN

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×