Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न का लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए:
रेडियो नाटक लेखन में किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है?
रेडियो नाटक के लिए किन तीन मुख्य बातों का विचार करना चाहिए और क्यों?
लघु उत्तरीय
Advertisements
उत्तर
रेडियो नाटक में कहानी संवादों पर आधारित होती है। इसमें कहानी का चयन करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
- रेडियो नाटक की कहानी केवल एक घटना पर केंद्रित न होकर, कई घटनाओं का समावेश होना चाहिए, ताकि श्रोता कहानी में रुचि बनाए रखें और बोरियत महसूस न करें।
- नाटक की अवधि 5 से 30 मिनट के बीच होनी चाहिए, क्योंकि श्रोता की सुनने और ध्यान देने की क्षमता आमतौर पर इतनी ही होती है।
- रेडियो नाटक में पात्रों की संख्या 5-6 तक सीमित होनी चाहिए, ताकि श्रोता ध्वनि के माध्यम से पात्रों को आसानी से पहचान सकें। अधिक पात्र होने पर कहानी समझने में कठिनाई हो सकती है।
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
