Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 25 से 30 शब्दों में लिखिए:
'बाँध लो अपने सर से कफ़न साथियो' −पंक्ति में कौन, किसे संबोधित कर रहा है और वह देशवासियों से क्या अपेक्षा रखता है?
लघु उत्तरीय
Advertisements
उत्तर
- 'सर पर कफन बाँधना' बलिदान की भावना को दर्शाता है। यहाँ देश के वीर सैनिक देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। जो सैनिक देश की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं, वे किसी भी कठिनाई से नहीं घबराते, यहाँ तक कि मृत्यु का भय भी उन्हें रोक नहीं पाता।
- सैनिक यह भली-भाँति जानते हैं कि देश की रक्षा करते हुए उन्हें अपने प्राणों का बलिदान भी देना पड़ सकता है, फिर भी वे इसे सहर्ष स्वीकार करते हैं और इसके लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे यह अपेक्षा करते हैं कि उनके बाद उनके साथी सैनिक और देशवासी भी देश की रक्षा के लिए आगे आएँ। वीर सैनिक अपनी मातृभूमि से असीम प्रेम करते हैं और देश पर मर मिटने को हमेशा तैयार रहते हैं। वे हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा करना चाहते हैं ताकि देशवासियों को किसी प्रकार के संकट का सामना न करना पड़े।
shaalaa.com
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
