Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर 60 शब्दों में लिखिए -
कविता में बिंब की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
संक्षेप में उत्तर
Advertisements
उत्तर
बिंब और प्रतीक हमें अपनी बात सरलता से और चिर परिचित ढंग से कहने में सहायक होते हैं। यह कविता को अनावश्यक वर्णनात्मकता से बचाते हैं। पाठक पूर्व से ही उस बिंब के आंतरिक गुण से परिचित होते हैं इसलिए वे उन बिंबों के मध्य से कही गयी बात को सरलता से आत्मसात कर लेते हैं। बिंब काव्यात्मकता का विशेष गुण है। कविता लेखन में बिंब एक शब्द चित्र के समान होते हैं। इन शब्द चित्रों के माध्यम से ही कवि अपनी कल्पना को साकार रूप प्रदान करता है। कविता लेखन में बिंबों की जो महत्वपूर्ण भूमिका होती है, वह कविता की संवेदना को प्रकट करना तथा कवि की अमूर्त कल्पनाओं को मूर्त रूप प्रदान करना होता है।
shaalaa.com
कैसे बनती है कविता
क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
